रक्षाबंधन के दिन वाहन को बांधे रक्षा सूत्र, दुर्घटनाओं से मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में रक्षा बंधन के त्यौहार का बहुत ही खास महत्व है। रक्षाबंधन भाई-बहनों के प्रेम और रक्षा का प्रतीक माना जाता है। यह त्यौहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।

puja astro rakshabandhan

रक्षा बंधन का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथों में राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों को हमेशा रक्षा करने का वचन देता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है।

रक्षा बंधन दिनांक 30 और 31 अगस्त को है, लेकिन 30 अगस्त को भद्रा की वजह से उस दिन राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए दिनांक 31 अगस्त को आप राखी बांध सकते हैं। ऐसे में इस दिन कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है। जिसे करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को दुर्घटना से छुटकारा भी मिल सकता है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि रक्षा बंधन के वाहन को राखी क्यों बांधनी चाहिए।

रक्षाबंधन के दिन करें लक्ष्मी नारायण की पूजा

devi devta

रक्षाबंधन का त्यौहार सावन माह और पूर्णिमा तिथि को आता है। इसलिए इस दिन अगर आप भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र)और माता पार्वती की पूजा करते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही रक्षाबंधन के लिए कनकधारा स्तोत्र और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें । इससे भगवान विष्णु और मां पार्वती की कृपा बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें -रक्षा बंधन के दिन करें ये 4 उपाय, भाई को नौकरी में मिल सकती है तरक्की

रक्षा बंधन के दिन अपने वाहन को बांधे राखी

रक्षा बंधन के दिन अपने वाहन को रक्षा सूत्र बांधें। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता है।अगर आपकी कुंडली में नवग्रहों (नवग्रह उपाय) की स्थिति कमजोर है।

इन देवी-देवताओं को रक्षा-सूत्र बांधना होता है शुभ

रक्षा बंधन के दिन अगर आप बाल गोपाल और कुल देवी-देवताओं को रक्षा सूत्र बांधते हैं, तो इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि की आगमन होता है और ग्रहदोष शांत हो सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -नव ग्रहों को मजबूत करने के लिए आजमाएं ज्योतिष के कुछ विशेष उपाय

रक्षाबंधन के दिन अन्न और धन का करें दान

रक्षाबंधन के दिन जरूरतमंदों और गरीबों को दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती हो सकती है और अगले जन्म में व्यक्ति धनी भी बनता है।

नवग्रहों की शांति के लिए करें पूजा

navgrah puja

रक्षा बंधन के लिए भाई-बहन को चंद्रमा और नवग्रहों की पूजा करनी चाहिए। इससे ग्रह दोष दूर हो जाते हैं और व्यक्ति को अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है।

रक्षाबंधन के दिन माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें

रक्षा बंधन के लिए भाई-बहनों को अपने माता-पिता और गुरुजी का आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे यश, बल और दीर्घायु की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है।

रक्षा बंधन के दिन वाहन को भी राखी बांधे। जिससे दुर्घटना की स्थिति कम हो सकती है और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP