घर से अजीब-सी बासी गंध आ रही है तो इस आयुर्वेदिक फ्रेशनर को तुरंत बनाएं, महकेगा हर कोना

क्या आपने कभी महसूस किया है कि चाहे आप अपना कमरा कितनी भी बार साफ करें, फिर भी इसमें एक अजीब सी बासी बदबू आती रहती है? अक्सर लोग इसे धूल, गंदगी या साफ-सफाई की कमी समझ लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, इसका असली कारण सिर्फ यही नहीं है। दरअसल, यह इस जगह में 'प्राण' यानी जीवन ऊर्जा के ठहराव की निशानी होती है। जब कमरे में यह ऊर्जा रुक जाती है, तब भले ही कमरा बाहर से पूरी तरह साफ और व्यवस्थित लगे, लेकिन ताजगी, स्फूर्ति और सकारात्मक वातावरण की कमी महसूस होती है।
इसीलिए, आज हम आपके साथ एक बेहद आसान, नेचुरल और आयुर्वेदिक रूम फ्रेशनर रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो न सिर्फ कमरे में मनमोहक सुगंध फैलाएगा, बल्कि आपके घर के वातावरण को भी ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देगा। यह विधि पूरी तरह प्राकृतिक है और किसी भी तरह के केमिकल से फ्री है। इस रूम फ्रेशनर को बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके हमें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और हेल्थ कोच डॉक्टर वरलक्ष्मी ने बताए हैं।
अगर आपके घर से भी अक्सर बासी या गंदी बदबू आती है, तो इस आयुर्वेदिक रूम फ्रेशनर को घर पर बनाकर ट्राई करें। इससे आपका कमरा तुरंत तरोताजा और ऊर्जावान महसूस होने लगेगा।
सामग्री
- 4-5 नींबू के पतले स्लाइस
- एक मुट्ठी ताजी पुदीने की पत्तियां
- 1–2 टहनी रोजमेरी या तुलसी की पत्तियां
- 1 कप गुनगुना पानी
बनाने की तरीका
- इन सभी चीजों को एक छोटे कांच के जार या कटोरी में डालें और इसे कमरे के किसी कोने में खुला रख दें।
- आप चाहें तो इन्हें मिक्सर में ब्लेंड करके छान लें, फिर एक स्प्रे बोतल में भरें। जब भी हवा भारी या घुटी-घुटी लगे, बस कुछ स्प्रे करें।
- कुछ ही मिनटों में आपका कमरा बिना किसी केमिकल या आर्टिफिशियल रूम फ्रेशनर के हल्का, शांत और प्राकृतिक सुगंध से भरपूर महसूस होगा।
इसे जरूर पढ़ें: एसेंशियल ऑयल की मदद से इस तरह बनाएं रूम फ्रेशनर
रूम फ्रेशनर में मौजूद चीजों के फायदे
- नींबू के स्लाइस हवा को शुद्ध करते हैं। इनमें मौजूद सिट्रस एसिड्स कमरे में जमा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और वातावरण को तुरंत तरोताजा बनाते हैं। इसके साथ ही, नींबू की खुशबू मन को हल्का और ऊर्जावान महसूस कराती है, जिससे तनाव और थकान भी कम होती है।
- पुदीने की पत्तियां मानसिक थकान और तनाव को कम करती हैं। पुदीना सुगंधित हर्ब होने के साथ नेचुरल ठंडक देता है। इसे कमरे में रखने मात्र से ही फोकस करने की क्षमता बढ़ती है और ब्रेन को तरोताजा महसूस होता है।
- रोजमेरी एकाग्रता बढ़ाती है, जबकि तुलसी वातावरण को पवित्र बनाती है। रोजमेरी के ताजगी भरी सुगंध से ब्रेन को राहत मिलती है और पूरे कमरे का माहौल भी ऊर्जा से भरपूर हो जाता है। तुलसी की खुशबू नकारात्मकता और बुरी ऊर्जा को दूर करने में काफी असरदार मानी जाती है।
- पानी सारी सुगंधों को मिलाकर प्राकृतिक खुशबू देता है। यह मिश्रण कमरे में फैलने के बाद न केवल वातावरण को तरोताजा और ऊर्जा से भर देता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी देता है।
इसे जरूर पढ़ें: फ्रूट पील की मदद से घर पर तैयार करें रूम फ्रेशनर
आप भी इसे घर पर आसानी बनाकर घर के हर कोने को खूशबूदार बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।