Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

महंगे डिफ्यूजर का झंझट भूल जाइए, रसोई के मसालों से घर पर ही बनाएं अपना खुद का रूम फ्रेशनर

अगर आप अपने घर को महकाने के लिए महंगे डिफ्यूजर में इनवेस्ट करती आई हैं तो अब किचन मसालों की मदद से आसानी से रूम फ्रेशनर बनाकर इस्तेमाल करें।
Updated:- 2025-11-02, 10:00 IST
image

जब हम सारा दिन काम करने के बाद अपने घर में कदम रखती हैं तो एक सुकून का अहसास करना चाहती हैं। अगर घर से एक भीनी-भीनी खुशबू आती है तो इससे सारा मूड अच्छा हो जाता है। वहीं, अगर घर से अजीब सी महक आने लगे तो ऐसे में तुरंत मूड खराब हो जाता है। अमूमन अपने घर को महकाने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के महंगे डिफ्यूजर का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इसमें काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। साथ ही साथ, इनमें कई तरह के केमिकल्स भी होते हैं। इस तरह के डिफ्यूजर की खुशबू बहुत जल्दी गायब भी हो जाती है।

अगर आप अपने घर के कोने-कोने को महकाने के लिए एक नेचुरल तरीके की तलाश में हैं तो ऐसे में आप रसोई में मौजूद मसालों जैसे दालचीनी, इलायची, लौंग आदि का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन रूम फ्रेशनर को आप अपनी पसंद के अनुसार आसानी से कस्टमाइज भी कर सकती हैं। तो अब आर्टिफिशियल स्प्रे या महंगे डिफ्यूजर भूल जाइए और अपने घर को महकाने के लिए इन रूम फ्रेशनर को बनाकर इस्तेमाल कीजिए-

दालचीनी की मदद से बनाएं फ्रेशनर

दालचीनी की मदद से बनने वाला फ्रेशनर आपको एक कोजी और रिलैक्सिंग फील देता है

आवश्यक सामग्री-

  • दालचीनी की 3 छोटी स्टिक
  • 6-8 लौंग
  • 2 स्टार ऐनीज
  • 1/2 कप पानी
  • 4-5 बूंदे एसेंशियल ऑयल
  • रूम फ्रेशनर कैसे बनाएं-
  • सबसे पहले सभी मसाले एक जार में डालें।
  • अब इसमें पानी, ऑयल व डिफ्यूजर स्टिक्स डालें।
  • इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अगर आप खुशबू को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहती हैं तो ऐसे में वोडका भी मिक्स किया जा सकता है।

4 - 2025-10-28T135705.484

इलायची की मदद से बनाएं रूम फ्रेशनर

सुबह के समय एक फ्रेशनेस और एनर्जी का अहसास करने के लिए आप इस फ्रेशनर को बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: आपके घर के लिए सेंटेड कैंडल या डिफ्यूजर, कौन-सी खुशबू है बेहतर 

आवश्यक सामग्री-

  • 5-6 हरी इलायची
  • 2 चम्मच सूखे संतरे की छिलके
  • 4-5 लौंग
  • आधा कप पानी
  • लेमन या ऑरेंज एसेंशियल ऑयल
  • रूम फ्रेशनर कैसे बनाएं-
  • इलायची, लौंग और संतरे के छिलके को जार में डालें।
  • अब इसमें पानी और ऑयल डालें।
  • साथ ही डिफ्यूजर स्टिक्स डालें।
  • आप हर दिन स्टिक्स पलटें ताकि खुशबू बढ़िया फैले।

इलायची और पुदीना से बनाएं रूम फ्रेशनर

यह एक ऐसा फ्रेशनर है, जो तनाव कम करके आपको रिलैक्सिंग फील करवाता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 5-6 ताजा पुदीने के पत्ते
  • 2 चम्मच सूखे संतरे के छिलके
  • 4-5 हरी इलायची
  • 1/2 कप पानी
  • पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल
  • रूम फ्रेशनर कैसे बनाएं-
  • सबसे पहले पुदीने के पत्ते हल्के से कुचलें।
  • अब सभी सामग्री जार में डालें।
  • साथ ही, पानी और ऑयल भी डालें।
  • अब डिफ्यूजर स्टिक्स डालें। आप इसे हर दिन पलटें ताकि खुशबू ताजा रहे।
  • काली मिर्च और नींबू के छिलके से बनाएं फ्रेशनर

2 - 2025-10-28T135700.647

अगर आप अपने घर की किचन और बाथरूम एरिया को महकाना चाहती हैं तो ऐसे में इस फ्रेशनर को बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: इन कारणों को जानने के बाद आप भी करेंगी अपने घर में ऑयल डिफ्यूजर का इस्तेमाल

आवश्यक सामग्री-

  • एक छोटा चम्मच काली मिर्च
  • एक छोटा चम्मच सूखे नींबू के छिलके
  • आधा कप पानी
  • लेमन एसेंशियल ऑयल
  • रूम फ्रेशनर कैसे बनाएं-
  • सबसे पहले सभी मसाले एक जार में डालें।
  • अब इसमें पानी, ऑयल व डिफ्यूजर स्टिक्स डालें।
  • आप हर दिन स्टिक्स बदलती रहें। इससे काफी अच्छी खुशबू आएगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।