दिन-दहाड़े सड़क पर चलती हुई लड़कियां क्या सुरक्षित हैं? आए दिन होती वारदातों को देखें तब तो ऐसा नहीं लगता। पुणे की एक घटना है जहां एक व्यक्ति ने अपनी जान पहचान की एक लड़की को हंसिया लेकर सड़क पर दौड़ा लिया और उसपर वार भी किया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो ट्रेंड भी हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्टिम और हमलावर दोनों ही महाराष्ट्र सर्विस कमीशन (MPSC) की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
क्या है पूरा मामला?
विक्टिम के अनुसार हमला करने वाला उसका दोस्त ही था। हमलावर ने विक्टिम को शादी के लिए प्रपोज किया था। विक्टिम ने मना किया तो हमलावर उसे धमकाने लगा। उसे कॉले के बाहर पीटा भी गया। इसके बाद लड़की ने हमलावर के परिवार वालों से शिकायत कर दी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। लड़की का कहना है कि उसपर हमला इसलिए किया गया क्योंकि उसने हमलावर के परिवार वालों से शिकायत कर दी थी।
इसे जरूर पढ़ें- दिल्ली में बीच सड़क नाबालिग लड़की की चाकू से निर्मम हत्या, लोग मौन बने देखते रहे ये मंजर
लड़की के हाथ और सिर पर चोट आई है जहां उसके सिर पर टांके भी लगाए गए हैं। घटना वाले दिन लड़की कॉलेज जा रही थी तब हमलावर ने उससे 5 मिनट बात करने को कहा और जब लड़की ने मना किया तब उसपर हमला कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो भाग निकला और एक बार फिर लड़की पर हमला किया। हालांकि, इसके पहले कि लड़की के सिर पर हसिए से हमलावर हमला करता लेशपाल खाबीजे नामक एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया।
अब हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Dear Delhites, watch and learn: How we save the honor of women in the land of Shivaji Maharaj 🚩 A man, armed with a machete, attacked a girl student in Pune injuring her. A few bravehearts in the area caught the man and handed him over to the Police.🫡 pic.twitter.com/jnZzKfVn36
— Pune City Life (@PuneCityLife) June 27, 2023
दिल्ली में भी हुई थी ऐसी ही वारदात
दिल्ली शाहबाद डेरी में 16 साल की लड़की की हत्या उसके आशिक ने कर दी थी। उसे 22 बार चाकू मारा गया था। जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें तंग गली से लोग निकलते हुए दिख रहे थे, लेकिन किसी ने भी उस लड़की की मदद नहीं की। उस लड़की को चाकू से गोदने के बाद भी जब उस आशिक का दिल नहीं भरा तब उसने पत्थर से लड़की का चेहरा कुचल दिया।
दिल्ली और पुणे में क्या था अंतर?
दिल्ली और पुणे की वारदात दिल दहलाने वाली थी। दोनों ही मामलों में लड़की के पीछे धारदार हथियार लेकर एक व्यक्ति भाग रहा था, लेकिन पुणे में कुछ लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाने के बारे में सोचा। हां, ऐसा भी था कि कुछ लोग इसे देखकर भाग गए, लेकिन कुछ लोग फिर भी सामने मदद के लिए आए और उनमें से ही एक ने हमलावर को पकड़ लिया।
जो लोग सामने आए उनमें से कुछ अपने हाथ में लकड़ी, पत्थर लेकर उस हमलावर के पीछे भागे। इसी वायरल वीडियो की अब लोग तारीफ कर रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- 16 साल की लड़की के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटना और चाकू मारना, क्या यही है सिरफिरे आशिकों की कहानी?
दोनों ही वारदातों में एक बात कॉमन थी। जिस वक्त ये घटना हो रही थी कई लोग सामने थे। अगर दिल्ली में भी इस तरह से आने-जाने वाले लोगों ने बीच-बचाव किया होता तो शायद आज उस लड़की की जान बच गई होती।
ऐसी कई वारदातें हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या वाकई किसी के लिए इतना आसान होता है किसी लड़की को मार देना। कुछ दिनों पहले रायपुर से भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था जहां एक नाबालिग लड़की को चाकू लेकर सड़क पर दौड़ाया गया था। उस मामले में भी लड़की की जान बच गई थी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों