दिल्ली में बीच सड़क नाबालिग लड़की की चाकू से निर्मम हत्या, लोग मौन बने देखते रहे ये मंजर

Delhi Shahbad Dairy Case: दिल्ली की सड़कों से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग लड़की पर चाकू से वार कर हत्या की गई है। 

 
delhi shahbad dairy murder

Delhi Shahbad Dairy Case: पिछले कुछ समय से देश की राजधानी में आए दिन महिलाओं से जुड़े अपराधों के बारे में सुनने को मिल रहा है। कुछ समय पहले दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मामला है एक नाबालिग लड़की का जिसपर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई है। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज की मदद से सामने आई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग पर 40-50 बार वार किया था।

जानें क्या है मामला

नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में शख्स लड़की पर बेरहमी से वार करता नजर आ रहा है। यह घटना शाहबाद में जेजे कॉलोनी की बताई जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोप लड़की के दोस्त साहिल पर है।

बताया जा रहा है कि लड़की अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी और इसी दौरान आरोपी ने उसे गली में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोपी ने ना सिर्फ नाबालिग लड़की पर चाकू से वार किया, बल्कि उसे मारने के लिए पत्थर का भी इस्तेमाल किया। घटना के बाद से आरोपि फरार है उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है।

स्वाति मालीवाल बोलीं....

इस घटना को स्वाति मालीवाल ने अपने करियर की सबसे भयानक घटना बताया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "16 साल की लड़की पर आरोपी ने 40 से 50 बार चाकी से वार किया और उसके बाद उसे जान से मार दिया। फुटेज में साफ नजर आ रही है कि लड़की मदद मांग रही है, लेकिन सड़क से गुजरते लोग उसकी तरफ पलट कर भी नहीं देख रहे हैं। दिल्ली महिलाओं के लिए बहुत असुरक्षित जगह है। साथ ही असंवेदनशील भी है।

आंकड़ों पर करें गौर

  • एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 2020 की तुलना में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 40 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखी गई।
  • पिछले 4 साल में 300 से ज्यादा एसिड अटैक के मामले सामने आने के बाद भी भारत में एसिड की बिक्री हो रही है।
  • 2022 में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की लगभग 31,000 शिकायतें मिलीं।2022 में घरेलू हिंसा की 6 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई थी।
आंकड़ें साफ बताते हैं कि हमें आज भी महिलाओं के लिए देश को सुरक्षित बनाने की बहुत जरूरत है।

यह कॉपी लगातार अपडेट हो रही है

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके में छ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP