Pudina Plant Care Tips: घर पर इन 5 चीजों से बनाएं 100% नेचुरल होममेड खाद, पौधे में इस्तेमाल कर गर्मी में हर दिन लें ताजे पुदीने का मजा

पुदीने की चटनी खाने में इतने टेस्टी लगते हैं कि गर्मियों में हर दिन लोग इसे खाते हैं। इसकी खूशबुदार पत्तियों में सिर्फ अनोखा स्वाद ही नहीं होता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। दरअसल, गर्मी के मौसम में ताजे पुदीने की चटनी आप भी खाना पसंद करती हैं, तो आप घर पर ही इसके पौधे को उगा सकती हैं। हालांकि, कई बार लोग अपने घरों पर पुदीने का पौधा तो लगाते हैं, लेकिन देखभाल में कमी की वजह से वे ताजे पुदीने की चटनी नहीं खा पाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने पौधे की सही देखभाल करें। इस आर्टिकल में हम आपको घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से खाद बनाने के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आप हर दिन ताजे पुदीने का मजा ले सकें। इसी के साथ आइए 100% नेचुरल होममेड खाद बनाने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।
इन चीजों से बनाएं पुदीने के पौधे के लिए होममेड खाद

गर्मियों में अपने पुदीने के पौधे को हरा-भरा बनाए रखने के लिए घर में मौजूद दही, गुड़ और हल्दी की मदद से खाद बना सकते हैं। ये चीजें आपकी रसोई में ही आसानी से मिल जाएंगी। आपको इसके लिए अलग से खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। पुदीने के पौधे के लिए घर में मौजूद यह खाद 100% नेचुरल और प्रभावी है। यह खाद आपके पुदीने के पौधे को पोषण देने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ाए रखने में मदद करेगा। इससे आपको भर गर्मी ताजे और सुगंधित पुदीने की पत्तियां मिलती रहेंगी।
इसे भी पढ़ें- मुरझाए हुए पुदीने के पौधे में भी जान फूंक देगा यह घोल...1 कप डालने से हरे पत्तों से भर जाएगा गमला
पुदीने के पौधे के लिए होममेड खाद कैसे बनाएं (How To Make Natural Homemade Fertilizer for Mint)

- दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो पुदीने के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। एक लीटर पानी में 1 चम्मच दही मिलाएं।
- इसके बाद, एक छोटा कप गुड़ को पानी में मिला दें। दरअसल, गुड़ में आयरन, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो पुदीने के लिए फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें- पत्तियों से लद जाएगा गार्डन में लगा पुदीना, बस घर पर बनी इस लिक्विड खाद का करें इस्तेमाल
- इस मिश्रण में 1 चम्मच हल्दी डालना न भूलें। दरअसल, हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो पुदीने को बीमारियों से बचाते हैं।
- इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पानी में घुलने के लिए 24 घंटों तक छोड़ दें।
- इसके बाद, आप इस होममेड लिक्विड खाद को पुदीने के पौधे में डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- धूप में सूख गया है पुदीने का पौधा? जड़ में डालें इन चीजों से बनी 1 कप ठंडी खाद, 2 हफ्ते में ही निकलने लगेंगी हरी-हरी पत्तियां
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।