मुरझाए हुए पुदीने के पौधे में भी जान फूंक देगा यह घोल...1 कप डालने से हरे पत्तों से भर जाएगा गमला
-1744630242321.webp)
Mustard Cake Powder Fertilizer For Mint Plant: पुदीना का इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में खूब किया जाता है। पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर होता है और गर्मियों में शरीर का ठंडा रखने में भी मदद करता है। इससे ठंडी ड्रिंक्स बनाने के साथ-साथ खाने का फ्लेवर बढ़ाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में गार्डनिंग लवर्स इसे अपने किचन गार्डन में उगाना बहुत पसंद करते हैं, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण पौधे मुरझाने लगते हैं।
क्या गर्मी के कारण आपका भी पुदीना का पौधा मुरझाने लगा है? अगर हां, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने सूखे हुए पुदीना के पौधे को फिर से हरा-भरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बेहतरीन फर्टिलाइजर की जरूरत होगी। सरसों की खली से बनी लिक्विड खाद आपके पुदीना को फिर से हरा-भरा सकती है। आइए जानें, सूखे हुए पुदीना के पौधे में कौन-सी खाद डालें?
यह भी देखें- किचन का यह एक मसाला आपके पुदीने के पौधे को कर सकता है हरा-भरा, जानिए कैसे?
फर्टिलाइजर के लिए चाहिए?

- 2 चम्मच सरसों की खली
- 1 लीटर पानी
- 2 चम्मच गोबर खाद
पुदीने के लिए खाद कैसे बनाएं?
सूखे हुए पुदीने के लिए खाद बनाने के लिए आपको सबसे पहले सरसों की खली लेनी है। इसे पीसकर इसका अच्छा-सा पाउडर बना लें। सरसों की खली का लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार करने के लिए आपको 1 लीटर साफ पानी लेना है। पानी में 2 चम्मच सरसों की खली और 2 चम्मच गोबर खाद का पाउडर मिक्स कर लें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद, इसे रातभर के लिए ढककर रख दें। अगले दिन आपका फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा।
पहले करें कटाई-छंटाई
पुदीने के मुरझाए हुए प्लांट में फर्टिलाइज डालने से पहले उसकी कटाई-छंटाई कर लें। जो भी टहनियां सूख रही हैं, उन्हें काटकर अलग कर लें। सूखे हुए, पत्तों को भी छांट लें।
फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कब करें?

पुदीने के मुरझाए हुए पौधे में अपना तैयार फर्टिलाइजर डालें। इसे आप 15 दिन में एक बार डाल सकते हैं। एक बार डालने के बाद ही आपको कुछ दिनों में इसका असर दिखेगा। गमले को ऐसी जगह पर शिफ्ट करें, जहां इसे सुबह की हल्दी धूप मिले। दोपहर को इसे कड़क धूप से बचाएं। इससे पुदीने के पौधे की ग्रोथ अच्छी होगी। इसके साथ, ही पौधे में बहुत सारी पत्तियां भी उगेंगी।
यह भी देखें- पत्तियों से लद जाएगा गार्डन में लगा पुदीना, बस घर पर बनी इस लिक्विड खाद का करें इस्तेमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।