पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। वैसे तो हम प्रियंका की एक्टिंग, उनके फैशन सेंस और उनकी ग्लोबल इमेज की वाकई बहुत तारीफ करते हैं, लेकिन इस सबकी शुरुआत मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन से भी बहुत पहले हो चुकी थी। आज प्रियंका के फैन्स पूरी दुनिया में हैं, लेकिन 20 साल पहले 17 साल की प्रियंका ने जब अपने करियर की शुरुआत करने की सोची थी तब शायद उन्हें ये अंदाज़ा भी नहीं होगा कि वो एक दिन इतने लोगों की चहेती बन जाएंगी।
एंटरटेनमेंट की दुनिया में 20 साल पूरे करने के मौके को प्रियंका ने बहुत स्टाइल से सेलिब्रेट करने के बारे में सोचा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने दो दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने ये कहा था कि वो अपने करियर के 20 साल पूरे होने पर अपनी जिंदगी के वो 20 अहम मौके बताएंगी जिन्होंने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया है। इसी कड़ी में प्रियंका ने अपनी जिंदगी का एक अहम किस्सा शेयर किया है।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस समय का वीडियो शेयर किया है जब वो मिस इंडिया 2000 के कॉम्पटीशन में गई थीं और सेकंड रनर अप चुनी गई थीं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता दोनों ही इस कॉम्पटीशन का हिस्सा रहे थे और दोनों ने ही अपने-अपने तरीके से सफलता हासिल की थी।
इसे जरूर पढ़ें- विदेश में है प्रियंका चोपड़ा का ससुराल, देखिये निक जोनस के घर के अंदर की तस्वीरें
इस उपलब्धि के बारे में बताते हुए प्रियंका ने लिखा, 'अच्छा दोस्तों, हम ये कर रहे हैं। मैं अपने मिस इंडिया 2000 पेजेंट का वीडियो देखने वाली हूं। यहीं से सब कुछ शुरू हुआ था। अगर आपने ये पहले नहीं देखा है तो आपके लिए ये एक ट्रीट है। #20in2020'
View this post on Instagram
वीडियो की शुरुआत में प्रियंका कहती हैं कि, 'मैं 2020 में 20 साल की हो गई। ये सब कुछ शुरू हुआ था जब मैंने मिस इंडिया 2000 पेजेंट में हिस्सा लिया था।' इस वीडियो में 2020 की प्रियंका के साथ-साथ 2000 के पेजेंट की क्लिप भी चल रही थी। इस क्लिप में 17 साल की प्रियंका अपने अंदाज़ में कॉम्पटीशन में हिस्सा ले रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा से 2000 के मिस इंडिया कॉम्पटीशन में ये पूछा गया था कि, 'अगर आप ईडन के गार्डन में होतीं तो किसे सज़ा देतीं, एडम, ईव या शैतान?' अगर आप ईडन के गार्डन के बारे में नहीं जानतीं तो मैं बता दूं कि बाइबल के अनुसार ये स्वर्ग का एक हिस्सा था और यहीं भगवान ने आदम और हव्वा (एडम और ईव) को बनाया था। एडम, ईव और शैतान (सेटन) की कहानी काफी प्रचलित है।
अब वापस आते हैं प्रियंका चोपड़ा के जवाब पर। प्रियंका ने इस सवाल के जवाब में कहा कि, 'मैं शैतान को सज़ा देती क्योंकि मुझे लगता है कि बुराई के लिए उकसाना जरूरी है। कोई भी वैसे बनाया नहीं जाता है। ईव को लगा कि शैतान सही है और वो उसपर भरोसा करती थी।'
इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा को 5.2 लाख के बैग ने बचाया वॉर्डरोब मालफंक्शन से?
प्रियंका के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस वीडियो में 17 साल की प्रियंका की कई तस्वीरें भी हैं जिन्हें देखकर खुद वो ही शॉक हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी की कई सारी यादें इस एक वीडियो में समेट दी हैं। एक बात जो बार-बार उन्होंने इस वीडियो में कही वो ये है कि शुरुआती दौर में उनके सिर पर बहुत बाल थे जो अब नहीं बचे हैं। यकीनन झड़ते बालों की समस्या सिर्फ प्रियंका की नहीं है और कई महिलाएं इससे परेशान हैं।
प्रियंका चोपड़ा से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो आगे चलकर हमें बताए जाएंगे। प्रियंका खुद उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करेंगी और हमें बेसब्री से इंतज़ार है कि आखिर प्रियंका अपनी जिंदगी का अगला कौन सा किस्सा हमारे साथ शेयर करेंगी।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।