Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

प्रियंका चोपड़ा को 5.2 लाख के बैग ने बचाया वॉर्डरोब मालफंक्शन से?

प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में एक वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो सकती थीं, लेकिन उनका महंगा बैग उनके काम आया। 
Updated:- 2020-01-08, 13:22 IST
priyanka chopra and big wardrobe malfunction

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और इन्होंने 2020 की शुरुआत भी काफी जोरदार की है। 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड फंक्शन में निक और प्रियंका की तस्वीरें और प्रियंका का स्टाइलिश अंदाज़ लोगों को पसंद आ रहा है। पर इस बार प्रियंका चोपड़ा को एक Oops मूमेंट का सामना करना पड़ा। दरअसल, रविवार रात वो जिस ड्रेस को पहने हुए थीं उस वक्त उन्हें एक ऐसे मूमेंट का सामना करना पड़ा जो किसी के लिए भी काफी एम्बेरिसिंग होता है।  

प्रियंका बेवर्ली हिल्टन होटल में अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने जा रही थीं। वहां पर गोल्डन ग्लोब 2020 में प्रियंका का लुक सभी को पसंद आया। पर इसके वो अपने पति निक जोनस के साथ इस अवॉर्ड फंक्शन की अफ्टर सेरिमनी अटेंड करने की जगह डेट नाइट पर जाने की सोची। दरअसल, प्रियंका ने निक को अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ही कहा था कि ये अवॉर्ड फंक्शन डेट नाइट में नहीं काउंट होता है। ऐसी प्यार भरी नोक-झोंक के बाद निक और प्रियंका डेट पर चले गए।  

priyanka chopra hiding from bag

इसे जरूर पढ़ें- ऋतिक-सुसैन ने साथ मनाया हॉलीडे, ये 5 बॉलीवुड कपल्स ब्रेकअप-तलाक के बाद भी हैं दोस्त

इसी समय प्रियंका ने एक बोल्ड ड्रेस पहनी। ये ब्लैक ड्रेस सिंपल टॉप और शियर स्कर्ट के साथ थी। इसमें फ्लोरल प्रिंट्स बने हुए थे।  

 

जब प्रियंका की तस्वीरें खींची जा रही थीं तब एक मौका ऐसा आया जिसमें उनकी ड्रेस थोड़ी ज्यादा ही ट्रांसपेरेंट दिख रही थी।   

हालांकि, जब प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें खींची जा रही थीं तो उन्होंने अपने बैग से अपने ड्रेस को कवर कर लिया। इस समय प्रियंका की तस्वीरें ऐसी लग रहीं थीं जैसे वो वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो रही हों।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by PriyankaChopraCloset fanpage🇮🇳 (@priyankacloset) onJan 6, 2020 at 8:19am PST

प्रियंका ने जिस बैग का इस्तेमाल किया है वो बैग वैसे तो काफी अच्छा लग रहा है और उस बैग की कीमत भी उतनी ही ज्यादा है। 

 

 

कितने का है प्रियंका का बैग? 

असल में अभी तक सभी रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा का ये बैग 5.2 लाख रुपए का है। लेकिन असलियत ये है कि हमने इसे Bvlgari की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा। ये वेबसाइट 1980 यूरो की लिस्टिंग दे रही है। इसे अगर भारतीय मुद्रा में देखें तो ये 1.5 लाख के आस-पास आता है। यानी प्रियंका का बैग 1.5 लाख का है। 

priyanka chopra green bvlgaribag

इसे जरूर पढ़ें- Anti Ageing Tips: ये 7 कोरियन स्किन केयर टिप्स रखेंगे त्वचा को जवां

प्रियंका ने पहनी थी इस डिजाइनर की ड्रेस- 

प्रियंका चोपड़ा ने KUKHAREVA London ब्रांड की ड्रेस पहनी थी। ये ड्रेस 625 यूरो यानी कि 50 हज़ार रुपए की है। प्रियंका को इस ड्रेस में स्टाइल करने वाली उनकी डिजाइनर मिमि कर्टेल हैं। 

वैसे तो प्रियंका के स्टाइल स्टेटमेंट को हमेशा से बेस्ट माना जाता है, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रियंका चोपड़ा के वॉर्डरोब मालफंक्शन की न्यूज सामने आ रही है। 

अगर काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' में दिखीं थीं उनके साथ फरहान अख्तर भी थे। इसके अलावा, वो अब आने वाली नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में दिखने वाली हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।