Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के बीच कोल्ड वॉर है पुराना, प्रियंका की छोड़ी फिल्म कैटरीना को हुई ऑफर

प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के बीच 'भारत' छोड़ने को लेकर हुई तकरार कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी इनके बीच रहा है कोल्ड वॉर, जिसकी शुरुआत हुई थी फिल्म 'मैं और मिजेज खन्ना से'
Updated:- 2018-07-30, 14:27 IST
priyanka chopra salman khan enmity article

भारत और अमेरिका में पिछले कुछ वक्त से प्रियंका चोपड़ा के निक जोनस से साथ डेटिंग की खबरें लगातार सुर्खियां बनी हुई थीं और अब इसी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने निक जोनस के साथ शादी करने का फैसला ले लिया है। अपने इसी फैसले की वजह से उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत से 'बैकआउट' कर दिया। इस पर 'टीम भारत' ने प्रियंका चोपड़ा को उनके ब्राइट फ्यूचर के लिए बधाइयां दी थीं, लेकिन सलमान खान इस बात पर प्रियंका चोपड़ा से खफा हो गए।

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सलमान खान प्रियंका के फिल्म छोड़ने से इस कदर नाराज हो गए हैं कि उन्होंने प्रियंका के साथ दोबारा कभी काम ना करने का फैसला लिया है। हालांकि सलमान खान के पिता सलीम खान ने प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने को लेकर  बहुत संयमित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत से कलाकार कई वजहों से फिल्में छोड़ते हैं और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर प्रियंका चोपड़ा फिल्म में काम नहीं करेंगी, तो उनकी जगह कोई और कर लेगा।'

priyanka chopra salman khan enmity inside

ये भी बताई जा रही हैं वजहें

लंबे वक्त से हॉलीवुड में होने के बाद 'भारत' प्रियंका चोपड़ा की कमबैक फिल्म थी और इसमें वह अपने लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस चाहती थीं, जबकि सलमान खान के साथ इस फिल्म में दिशा पाटनी, तब्बू और नोरा फतेही जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका को इस फिल्म में बहुत ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिल रहा था, जिसकी वजह से वह संतुष्ट नहीं थीं। इसीलिए यह भी उनके फिल्म छोड़ने की एक वजह बताई जा रही है। 

Read more : प्रियंका चोपड़ा को चाहिए बच्चे लेकिन मां ने कहा शादी करने की जरुरत नहीं है

ये कोल्ड वॉर है पुराना

'गॉड तुसी ग्रेट हो' के समय से ही प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के बीच में कोल्ड वॉर चल रहा है। जब इस फिल्म के कुछ हिस्से दोबारा से शूट होने से उस समय में प्रियंका चोपड़ा और सलमान दोनों सेट पर आते थे, लेकिन दोनों ही एक दूसरे से दुआ सलाम तक नहीं करते थे। इस अनबन की शुरुआत फिल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' से हुई। दरअसल सोहेल खान की इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से बात की गई और उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था, यह बात सलमान खान को अच्छी नहीं लगी, हालांकि प्रियंका का कहना था कि उन्होंने प्रोफेशनल कारणों से यह फिल्म छोड़ी। इसी का असर था कि 'गॉड तुसी ग्रेट हो' के सेट पर सलमान ने प्रियंका चोपड़ा के लिए कुछ कड़वे लग जाने वाले कमेंट्स पास किए। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने पेशंस रखते हुए खामोश रहने में ही भलाई समझी और कोई रिएक्शन नहीं दिया। आखिरकार सलमान खान भी खामोश हो गए। लेकिन उसी समय से दोनों के बीच कड़वाहट की शुरुआत हो गई। सलमान खान की बहन अर्पिता प्रियंका की अच्छी दोस्त बताई जाती हैं। अर्पिता ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी, लेकिन एक बार फिर से इन दोनों की अनबन जगजाहिर हो गई।

'दस का दम' करने छोड़कर भी लिया था पंगा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने खास दोस्त हरमान बावेजा के साथ सलमान के शो 'दस का दम' करने से मना करके भी उन्हें नाराज कर दिया था। उस पर उन्होंने सल्लू मिया के प्रतिद्वंद्वी शाहरुख खान के शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं' में हरमन बावेजा के साथ जाकर आग में घी डालने का काम कर दिया। 

कंगना भी हैं अपनी दोस्त से नाराज

priyanka chopra salman khan enmity inside

कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा अच्छी दोस्त मानी जाती हैं। दोनों एक्ट्रेसेस ने फिल्म 'फैशन' में साथ काम किया था और तभी से इनकी दोस्ती बरकरार है। हालांकि कंगना के बॉलीवुड में बहुत ज्यादा दोस्त नहीं हैं, लेकिन प्रियंका से अपनी अच्छी दोस्ती के बारे में वह खुद कबूल कर चुकी हैं। एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'प्रियंका चोपड़ा मेरी अच्छी दोस्त हैं। किसी पत्रकार के बजाय वह मुझे बेहतर तरीके से समझती हैं।' कंगना इस बात से खफा हैं कि उनकी खास दोस्त ने उन्हें अपनी लव लाइफ और सगाई के बारे में नहीं बताया। इसी पर कंगना ने हाल में नाराजगी जाहिर की थी।  

priyanka chopra salman khan enmity inside

कैटरीना कैफ को ऑफर हुआ रोल

अली अब्बास जफर ने प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने के बारे में ट्वीट किया था। प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद सलमान की पुरानी गर्लफ्रेंड और उनकी अच्छी फ्रेंड रहीं कैटरीना को यह रोल ऑफर किया गया। अतुल और अलवीरा अग्निहोत्री की भी कैटरीना से अच्छी बनती है। दोनों ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद कैटरीना से डेट्स देने के लिए बात की और अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि वह प्रियंका की जगह ले रही हैं। हालांकि इस रोल के लिए करीना कपूर का नाम भी सामने आया था, लेकिन डेट्स ना मिल पाने की वजह से बात नहीं बन पाई। उधर कैटरीना के हवाले से कहा गया है कि वह सितंबर से पहले अपने दूसरे कमिटमेंट्स पूरे कर लेंगी और इसके बाद वह 'भारत' में काम शुरू कर देंगी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।