अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों पर क्यों दिल हार बैठते हैं लड़के

पिछले कुछ समय से निक जोन्स और प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिन की खबरें सामने आ रही हैं। अमेरिका से लेकर भारत तक दोनों कई बार साथ-साथ रोमांस करते नजर आए हैं। निक भारत आकर प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार के साथ वक्त बिता चुके हैं, वहीं प्रियंका भी निक की मॉम के साथ घुलती-मिलती नजर आईं। ताजा खबर आई है कि निक के भारत दौरे के बाद वह इस रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हो गए हैं। अपनी रिलेशनशिप को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कहा है, 'हम एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं और निक के लिए भी यह एक अच्छा तजुर्बा था। निक ने खुद यह बात स्वीकार की कि उन्हें भारत में काफी मजा आया।'
एक छोटे से वेकेशन के लिए प्रियंका और निक साथ-साथ भारत आए थे, जहां प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपनी मां मधु से परिचित कराया था। इस दौरान यह कपल आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में भी नजर आया था। अगर इस कपल के रिलेशनशिप की बात की जाए तो इनके बीच बढ़ती नजदीकियों से ऐसा लगता है कि जल्द ही ये एक दूसरे को अपना हमसफर बना लेने का फैसला भी ले सकते हैं। निक प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं, इस मायने में यह रिलेशनशिप काफी अनूठी है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने से छोटे एक्टर के साथ रिलेशनशिप में है।
इन एक्ट्रेसेस ने की अपने से छोटे पार्टनर से शादी
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा की बात करें तो उन्होंने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकी नागरिक जीन गुडइनफ से 29 फरवरी, 2018 को लॉस एंजिलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। वहीं उर्मिला मातोंडकर ने मार्च में अपनी उम्र से 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर के साथ विवाह के बंधन में बंध गई थीं।
अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति क्यों आकर्षित होते हैं पुरुष
विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षित होना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन पुरुषों में अक्सर देखा जाता है कि वे खुद से बड़ी उम्र की औरतों के प्रति आकर्षित महसूस करते हैं। एक शोध में यह भी पाया गया है कि पुरुष अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं से फिजिकल इंटिमेसी के बाद ज्यादा संतुष्ट महसूस करते हैं। आइए जानें क्या हैं इसकी वजह-
जिम्मेदार होती हैं अधिक उम्र की महिलाएं
उम्र ज्यादा होने पर महिलाएं मैच्योर तरीके से व्यवहार करती हैं और इसीलिए वे ज्यादा जिम्मेदार मानी जाती हैं। वे पुरुष के मानसिक तौर पर बेहतर तरीके से समझ पाती हैं और उनके साथ बातचीत में पुरुष स्वाभाविक रूप से एंगेज हो पाते हैं। इस कारण से भी उन्हें अपने से बड़ी महिलाओं में ज्यादा रुचि होती है। एक और कारण यह है कि 40 से 50 साल की उम्र में महिलाओं में उत्तेजना बढ़ जाती है, इसलिए कम उम्र की महिलाओं की अपेक्षा ज्यादा उम्र की महिलाओं के साथ पुरुषों ज्यादा संतुष्ट करते हैं। एक तथ्य यह भी है कि बड़े उम्र की महिलाओं में घमंड नहीं होता और यह बात पुरुषों को रास आती है।
ये हैं दिलचस्प खूबियां
- अधिक उम्र की महिलाओं में कुछ खास बातें भी होती हैं। या इस बात को इस तरह से भी पूछा जा सकता है कि अधिक उम्र की महिलाओं में ऐसा क्या खास होता है जो उन्हें ज्यादा आकर्षक साबित करता है। इसका उत्तर है उनका आत्मविश्वास।
- हर मर्द अपनी प्रेमिका या पत्नी में अपनी मां को देखना चाहता है जोकि एक सीमा तक निस्वार्थ भाव से उसे प्यार करती हो और एक परिपक्व महिला में यह गुण भलीभांति देखा जा सकता है।
- बड़ी उम्र की महिलाएं ज्यादा अंडरस्टेंडिंग होती हैं। वे काफी हद तक मैनेज्ड होती हैं। वे जानती हैं कि लाइफ से वे क्या एक्सपेक्ट करती हैं। पुरुषों को ऐसी महिलाओं का कॉन्फिडेंस बहुत अपील करता है ।
- बड़ी उम्र की महिलाएं अपने करियर में भी काफी स्टेबल होती हैं। वह अपने जीवन के लक्ष्यों के प्रति भी स्पष्ट होती हैं। इस कारण से उनके भीतर भटकाव बहुत कम होता है। अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए पुरुषों को ऐसी ही जिम्मेदार महिलाओं की आवश्यकता होती है।
- युवतियों और किशोरियों से पूरी तरह भिन्न बड़ी उम्र की महिलाएं मानसिक तौर पर स्वतंत्र होती हैं। वे कामकाजी होती हैं और इस कारण से उन्हें किसी दूसरे के सहारे की आवश्यकता नहीं पड़ती। इतना ही नहीं, वे अपने निर्णयों को लेकर किसी पर आश्रित नहीं रहतीं, जो कि पुरुषों को बहुत पसंद आता है। होटल में खाना खाने या शॉपिंग करने के लिए उन्हें किसी दूसरे के क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती।
- अधिक उम्र की महिलाएं में रिलेशनशिप में सम्मान और स्पेस देने को लेकर समझ होती है, जो अच्छी रिलेशनशिप के लिए बेहद जरूरी है। उम्रदराज महिलाएं रिश्ते में ईमानदार रहती हैं, साथ ही अपने साथी की भावनाओं को भी सम्मान देती हैं। जो बातें उन्हें सही नहीं लगतीं, उन्हें वे स्पष्टता के साथ कह देने में यकीन रखती हैं।
- दुनियादारी की व्यवहारिक समझ उनमें अधिक होती है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ अनुभव किया होता है। वे काफी विपरीत हालातों से गुजरी भी होती हैं। इसलिए वे आगे आने वाली हर परेशानी का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं। वे अपने जीवन से बहुत जल्दी हारती नहीं हैं।
- वे अपनी बात पेश करने का सही तरीका जानती हैं। डिस्कशन करते हुए वे कई तरह के टॉपिक पर बात करती हैं। इससे उनके साथ बातचीत में दिलचस्पी और भी ज्यादा इंट्रस्टिंग हो जाती है।
- सेक्शुअल रिलेशन्स को लेकर वे बिल्कुल क्लियर होती हैं। अनुभवी होने के नाते वे शर्माने की जगह अपने पार्टनर से स्पष्ट बता देती हैं कि उनकी क्या एक्सपेक्टेशन है और वे अपने पार्टनर की की एक्सपेक्टेशन कैसे पूरी करेंगी। यह बात भी पुरुषों को अट्रैक्ट करती है।
- अक्सर देखा गया है कि पारिवारिक या आर्थिक कारणों से बड़ी उम्र की महिलाएं शादीशुदा नहीं होतीं और जीवन के तमाम संघर्ष अकेले ही करती रहती हैं। जाहिर है ऐसे हालात उन्हें आत्मविश्वासी बना देते हैं और इसीलिए कम उम्र के लोग उन पर भरोसा कर सकते हैं।
- अक्सर बड़ी उम्र की महिलाएं अक्सर वर्किंग और पूरी तरह से आत्मनिर्भर होती हैं। वे शादी के बाद पति की जिंदगी में ज्यादा इंटरफेयर नहीं करती। ऐसे में पति परिवार की जिम्मेदारियों से बोझिल ना होकर रिलैक्स रहता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।