अपनी Pre-Wedding में जानें से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, वरना अच्छी नहीं आएंगी तस्वीरें

अपनी प्री-वेडिंग फोटोशूट को यादगार और शानदार बनाने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी तैयारी आपकी तस्वीरों को और भी खूबसूरत बना सकती है।
Updated:- 2025-10-08, 14:30 IST
pre wedding checklist

किसी भी लड़की के लिए उसकी शादी बेहद ही महत्वपूर्ण इवेंट में से एक है। ऐसे में वह शादी से जुड़े सारे फंक्शन में एकदम अच्छा दिखना चाहती है और उन्हें परफेक्ट बनाना चाहती है। उन्हीं में से एक है, प्री वेडिंग शूट। हालांकि, यह किसी रस्म का हिस्सा नहीं है, लेकिन यह शूट लड़का-लड़की अच्छी यादें बनाने के लिए करवाते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपना प्री वेडिंग शूट करवा रही हैं तो इससे पहले कुछ चीजों के बारे में पता होना जरूरी है। इन चीजों का ख्याल यदि पहले से रखा जाए तो इससे न केवल आपका शूट अच्छा जाएगा बल्कि आप बेहद अच्छी भी दिखेंगी। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि प्री वेडिंग शूट करवाने से पहले किन बातों का ख्याल रखें। पढ़ते हैं आगे...

स्किनकेयर और ग्रूमिंग पर ध्यान दें (Focus on Skin Care and Grooming)

शूट से कुछ दिन पहले से ही अपनी स्किन को तैयार करें। ऐसे में आप फेशियल/स्किन ट्रीटमेंट लेना शुरू करें। बता दें, कम से कम 3 दिन पहले फेशियल या कोई भी स्किन ट्रीटमेंट (जैसे वैक्सिंग, थ्रेडिंग) करवाएं, जिससे फेस पर रेडनेस या सूजन ना आए।

eyebrow

हेयर स्टाइलिंग के लिए अगर आप हेयर कट या कलर करवाना चाहती हैं, तो कम से कम एक या दो हफ्ते पहले करवा लें, जिससे नया लुक एडजस्ट हो सके।

आउटफिट्स फाइनल करें (Finalize Outfits and Accessories)

आउटफिट्स को-ऑर्डिनेट करें। इससे अलग स्टाइल को मैच करें। वीडियो या तस्वीरों में बहुत कॉम्प्लेक्स पैटर्न (complex patterns) वाले कपड़ों से बचें, क्योंकि वे अच्छे नहीं दिखती हैं। ऐसे में आप आरामदायक कपड़े पहनें।

इसे भी पढ़ें - नेचर, कल्चर, ट्रेडिशनल... Pre-wedding शूट के लिए कौन-सी रहेगी बेस्ट थीम? जानें यहां

एक्सेसरीज पैक करें (Pack you Accessories)

अपने आउटफिट्स के साथ मैचिंग ज्वेलरी, जूते, और प्रॉप्स (जैसे चश्मा, घड़ी, फूल) पहले से ही एक जगह पैक करके रख लें।

cleanning legs

अगर लास्ट समय पर सब पैक करते हैं तो इससे कुछ छूट भी सकता है। 

मैनीक्योर और पेडीक्योर (Manicure and pedicure)

अपने हाथों और पैरों को सुंदर बनाने के लिए शूट से कुछ दिन पहले मैनीक्योर और पेडीक्योर करवा लें। ये क्लोज-अप शॉट्स में बहुत अच्छा दिखता है। इससे शूट में स्किन चमकदार दिखेगी।

खूब सोएं और डाइट का ध्यान रखें (Get Proper Sleep and Maintain Diet)

ऐसे समय में नींद और डाइट बेहद जरूरी है। शूट से एक रात पहले पूरी नींद लें। कम नींद लेने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आ सकते हैं और आप तस्वीरों में थके हुए दिख सकते हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल और हल्का-फुल्का व्यायाम (exercise) जरूर करें।

इसे भी पढ़ें - इन 10 ट्रेंडिंग गानों से अपनी जयमाला को बनाएं यादगार, तालियों से गूंज उठेगा स्टेज

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।