भारत विविधताओं का देश और यह खाने के साथ-साथ त्यौहारों में भी विविधता देखी जा सकती है। यह साल खत्म होने को है लेकिन दिसंबर के इस महीने में भी त्यौहार कम नहीं हैं। आज हम आपको दिसंबर के महीने में मनाए जाने वाले कुछ ऐसे फेस्टिवल्स के बारे में बताने वाले हैं जिनमें आपको जरूर शामिल होना चाहिए।
रण उत्सव
कच्छ के रण में होने वाला यह उत्सव बहुत ही बड़ा उत्सव होता है। रण की पहचान दूर-दूर तक फैला उसका सफेद मैदान है। रण उत्सव के दिन दूर-दूर लोग यहां घूमने आते हैं। यहां म्यूजिकल परफॉर्मेंस, डांस शो, ऊंठ और घोड़े की राइडिंग जैसे कई प्रोग्राम होते हैं, जिनमें लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। भारत में होने वाले कई फेस्टिवल्स में से एक है यह उत्सव जिसमें देश से लेकर विदेश तक हर जगह से लोग शामिल होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-कच्छ के रण में लीजिए इन एक्टिविटीज का मजा
हॉर्नबिल फेस्टिवल
नागालैंड के कोहिमा में होने वाला यह फेस्टिवल दिसम्बर में मनाया जाता है। जिसमें यहां का पारंपरिक डांस, गाना और कई अन्य परफॉर्मेंस भी होते हैं। यह फेस्टिवल कोहिमा से से 12 किलोमीटर दूर किसामा में मनाया जाता है।
आपको इस फेस्टिवल में यहां का लोकल खाना, यहां का कल्चर, हैंडीक्राफ्ट(भारत के मशहूर हैंडीक्राफ्ट आइटम्स) और हैंडलूम जैसी कई चीजें देखने को मिलेंगी। यह 1 दिसंबरसे 12 दिसंबर तक लगता है। आप चाहें तो इन तरीकों पर वैकेशन प्लान कर सकती हैं।
हॉट एयर बैलून फेस्टिवल
कर्नाटक में होने वाला यह फेस्टिवल बहुत ही सुंदर होता है। यह पूरे दिसंबर चलने वाला एक यूनीक फेस्टिवल है। कर्नाटक(कर्नाटक के ऐतिहासिक स्थल) टूरिज्म द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह फेस्टिवल मैसूर, हम्पी और बीदर के भागों में मनाया जाता है।
रंग बिरंगे हॉट एयर बैलून से भरा आसमान देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। यस नजारा होता है जो आपकी आंखों और दिल को भा जाए। अगर आप बीतते हुए इस साल को यादगार बनाना चाहते हैं यो इस फेस्टिवल में जरूर शामिल होएं।
कार्थीगाई दीपम
यह दक्षिण भारत के बहुत ही लोकप्रिय त्यौहार है जो तमिलनाडु(देखें तमिलनाडु की खूबसूरत डेस्टिनेशन्स) में मनाया जाता है। इस दिन तमिलनाडु के कर हर घर और मंदिर को दियों से सजाया जाता है। इस त्यौहार का उद्देश्य सबके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करना और जीवन से नकारात्मकता को बाहर निकलना है। इस त्यौहार में आपको मेले, आतिशबाजियां और दावते देखने और खाने को मिलेंगी।
इसे जरूर पढ़ें-हॉट एयर बैलून राइड का रखते हैं शौक तो भारत की ये 9 जगहें हैं सबसे बेस्ट
आपका फेवरेट फेस्टिवल कौन-सा है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik,wikipedia
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों