herzindagi

हॉट एयर बैलून राइड का रखते हैं शौक तो भारत की ये 9 जगहें हैं सबसे बेस्ट

हॉट एयर बैलून राइड विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ देशी पर्यटकों के बीच सबसे रोमांचक गतिविधियों में से एक है। इस राइड्स में ऊपर से प्रकृति के अविश्वसनीय दृश्यों को देखना किसी अद्भुत से कम नहीं लगता है। इस रोमांचक राइड्स का मजा लेने के लिए अगर आप भी भारत में मौजूद किसी बेहतरीन जगहों की तलाश में है, तो आज इस लेख में हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ जा सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 20 Sep 2021, 16:09 IST

मध्य प्रदेश

Create Image :

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हॉट एयर बैलून राइड करने के लिए एक बेस्ट जगह है। झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध भोपाल में हॉट एयर बैलून राइड पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और यह जीत स्टेडियम से होती है। भोपाल में इस राइड्स की कीमत लगभग 2-3 हज़ार के बीच में होती है और लगभग 2 घंटे का होता है। यहां आप परिवार ,दोस्तों और पार्टनर के साथ मस्ती कर सकते हैं।

 

राजस्थान

Create Image :

पिंक सिटी के नाम से फेमस और राजस्थान की राजधानी जयपुर  हॉट एयर बैलून राइड की सवारी के लिए देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इस राइड में ऐतिहासिक महल, फोर्ट और झीलों की सुंदर झलक देखकर मन  तृप्त हो सकता है। जयपुर में लगभग 4 हज़ार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई कराई जाती है। इस राइड की कीमत लगभग 4-5 हज़ार रुपए के बीच में होती है और समय लगभग 60 मिनट का होता है।

 

उत्तर प्रदेश

Create Image :

उत्तर प्रदेश का आगरा शहर हॉट एयर बैलून राइड के लिए बेहद ही लोकप्रिय जगहों में से एक है। इस राइड का मज़ा लेते हुए आप ताजमहल और इसके आसपास की खूबसूरत जगहों को देख सकते हैं। आगरा में इस राइड की ऊंचाई लगभग 5 हज़ार फीट होती है और इसकी लगभग 1-2 हज़ार प्रति व्यक्ति है। समय की बात करें तो राइड का समय लगभग 30 मिनट का होता है।

 

हिमाचल प्रदेश

Create Image :

हिमाचल प्रदेश में हॉट एयर बैलून राइड के लिए मनाली सबसे अच्छे स्थानों से एक है। अविश्वसनीय और अद्भुत नजारों से अगर आपको रूबरू होना है, तो बैलून राइड के लिए भारत में इसे बेहतरीन कोई जगह नहीं हो सकती है। मनाली की वादियों में बैलून राइड करने की कीमत लगभग 1-2 हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति है और समय लगभग 1 घंटे का होता है।

 

महाराष्ट्र

Create Image :

अगर आप महाराष्ट्र की आसपास किसी जगह हॉट एयर बैलून राइड का मज़ा परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं, तो लोनावाला जा सकते हैं। यहां बैलून की सवारी लगभग 60 मिनट तक की होती है और कीमत लगभग 4-5 हज़ार रुपये। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस राइड की ऊंचाई लगभग 4 हज़ार फीट की होती है।

 

कर्नाटक

Create Image :

अगर आप दक्षिण भारत में घूमने के साथ-साथ हॉट एयर बैलून राइड का भी मज़ा लेना चाहते हैं तो फिर आप कर्नाटक के हम्पी शहर में पहुंच जाइए, क्योंकि, हम्पी में स्मारकों और गुफा स्थलों को हजारों मीटर ऊपर से देखना का इससे बेहतर तरीका नहीं मिलेगा। बैलून राइड यहां के सभी उम्र के लोग के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। यह लगभग 60 मिनट का होता है और कीमत 5-6 हज़ार रुपए है।

 

गोवा

Create Image :

समुद्र तट के किनारे हॉट एयर बैलून राइड का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो फिर आप गोवा जा सकते हैं। समुद्र के ऊपर से सभी शानदार नजारों के साथ-साथ समुद्र की असीम सीमाओं को आकाश से देख सकते हैं। यहां अक्टूबर से मार्च के बीच का समय बैलून राइड के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।

 

दिल्ली एनसीआर

Create Image :

दिल्ली एनसीआर में भी आप हॉट एयर बैलून राइड का मज़ा उठा सकते हैं। दिल्‍ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर के नजदीक दमदमा लेक में इस रोमांचक राइड का लुफ्त उठा सकते हैं। दमदमा लेक में आप बोटिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। लगभग 60 मिनट के इस राइड की कीमत लगभग 4-5 हज़ार रुपए की होती है।

 

दार्जिलिंग

Create Image :

नॉर्थ-ईस्ट की वादियों में घूमने के साथ-साथ हॉट एयर बैलून राइड का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग से कोई बेहतरीन जगह नहीं है। बौद्ध मठों और हिमालय की आकर्षित चोटियों को इस राइड में आकाश से देख सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

हॉट एयर बैलून राइड का रखते हैं शौक तो भारत की ये 9 जगहें हैं सबसे बेस्ट | 9 popular places for hot air balloon rides in india | Herzindagi