अगर आपको अलग तरह के लैंडस्केप्स में घूमना पसंद है तो आपको कच्छ के रण में आकर आपको काफी अच्छा लगेगा। कच्छ का रण गुजरात के कच्छ ज़िले के उत्तर से पूर्व में फैला हुआ एक नमकीन दलदल का वीरान डेस्टिनेशन है। पश्चिमी-मध्य भारत से शुरू होकर यह दक्षिणी पाकिस्तान की सीमा पर जाकर खत्म होता है। पहले यह अरब सागर का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन बाद में भौगोलिक बदलाव आने से यह चारों दिशाओं से बंद हो गया। माना जाता है कि इस इलाके में भूकंप आने से यह समुद्रतल से थोड़ा ऊपर आ गया। इस शांत से डेस्टिनेशन पर भी आप दिलचस्प एक्टिविटीज का मजा ले सकती हैं। आइए जानें ऐसी ही कुछ एक्टिविटीज के बारे में-
रण उत्सव का मजा लीजिए
हर साल मध्य नवंबर से लेकर मध्य फरवरी तक इस सफेद रेगिस्तान में 'रण उत्सव' मनाया जाता है, जिसमें कई तरह की एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है। यहां सैलानियों को लुभाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, एडवेंचर एक्टिविटीज आयोजित की जाती हैं। इसमें एटीवी राइड्स, ऊंट की सैर और पैरा मोटरिंग एक्टिविटीज शामिल हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सोलो ट्रेवल में अपनी सेफ्टी से जुड़ी इन 10 अहम बातों का रखें ध्यान
यहां वाइल्ड आस सेंचुअरी में जंगली गधों को देखा जा सकता है। यह सेंचुअरी 5000 स्क्वायर फीट में फैली है और इसमें 32 प्रजाति के मैमल्स को देखा जा सकता है। इसके अलावा आप इंडियन बस्टर्ड सेंचुरी भी घूमने जा सकती हैं।
कच्छ में कीजिए शॉपिंग
एडवेंचर के साथ-साथ आप कच्छ में ढेर सारी शॉपिंग भी कर सकती हैं। कच्छ में आपको चटख रंगों वाले घाघरे, चुन्नियां आपको खासे आकर्षित करेंगे। साथ ही यहां इंट्रिकेट मिरर वर्क से लेकर सिल्वर ज्वैलरी, लकड़ी के बेहतरीन नक्काशी वाले सामान यहां से खरीदे जा सकते हैं। कच्छ का हेडक्वार्टर भुज है।
इसे जरूर पढ़ें: गोवा में देशभर से अलग अंदाज में मनाई जाती है दिवाली, श्रीराम नहीं श्रीकृष्ण हैं यहां के नायक
भुज के बाजार में दुनियाभर से सैलानी आते हैं। यहां के दुकानदार आपको ट्रडीशनल अवतार में नजर आएंगे। अगर आप मोलभाव में माहिर हैं तो आप यहां से वाजिब दाम में सामान खरीद सकती हैं। यहां पास में ही हडको भिंरांडियारा, लुड़िया जैसे गांव हैं, जो अपने हैंडिक्राफ्ट्स के लिए मशहूर हैं।
ऊंट की सवारी है निराली
यहां टूर ऑपरेटर आपकी जरूरतों के हिसाब से आपके लिए कैमल सफारी अरेंज कर देंगे। दिन के समय में रेगिस्तान में ऊंट की पीठ पर पैठकर जब आप सफर पर निकलेंगी तो आपको कच्छ के रण के बेहतरीन लैंडस्केप्स नजर आएंगे। लंबी राइड्स पर छूट पाने के लिए आप ऑर्गनाइजर्स से बात कर सकती हैं। सर्द मौसम में यहां ऊंट की सवारी का आनंद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
तो सोच क्या रही हैं, जल्दी से कच्छ के रण में घूमने की प्लानिंग कर डालिए। यहां की लोक-संस्कृति के रंग और यहां की भौगोलिक सुंदरता निश्चित रूप से आपका मन मोह लेगी। यहां की एडवेंचर एक्टिविटीज से लेकर ऊंट की सैर आपको अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से एक कंप्लीट ब्रेक देंगी और आप हो जाएंगी पूरी तरह से तरोताजा।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।