गार्डनिंग का रखते हैं शौक तो नवम्बर में इन पौधों को लगाएं

Vegetable Plants To Grow In November At Home: नवम्बर के महीने में देश के लगभग सभी हिस्सों में सर्दी पड़ने लगती है और इस महीने में कई लोग गार्डन में नए-नए फल-फूल और सब्जी के पौधे भी लगते हैं। कहा जाता है कि ऐसे कई प्लांट्स हैं जिन्हें नवम्बर में लगाते हैं तो जनवरी से फ़रवरी के बीच में खाने योग्य हो जाते हैं।
अगर आप गार्डनिंग का शौक रखते हैं तो फिर आपको भी मालूम होना चाहिए कि नवम्बर के महीने में कैन-कौन से प्लांट को गार्डन में लगा सकते हैं ताकि फल-सब्जी मार्केट से खरीदने की ज़रूरत न पड़े।
इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवम्बर के महीने में आप किस प्लांट्स को आसानी से गार्डन में उगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
पालक
नवम्बर का महीना या सर्दी की शुरुआत। सर्दी के मौसम में किसी घर में पालक की सब्जी न बने ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। लेकिन अगर आप भी मेकिमल युक्त पालक का सेवन करते हैं तो फिर आपको नेचुरल तरीके से गार्डन में ज़रूर उगाना चाहिए। कुछ गार्डनिंग टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से पालक को उगा सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- बीज
- गमला
- खाद
- मिट्टी
- पानी
पालक का पौधा कैसे लगाएं?
- सबसे पहले जिस मिट्टी को आप गमले में डालने वाले हिं उसे फोड़कर एक दिन के लिए धूप में रख दें।
- अगले दिन मिट्टी में एक माप खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और मिट्टी को गमले में डाल दें।
- अब मिट्टी को बीज का छिड़काव करने के बाद मिट्टी को अच्छे से मिक्स कर दें और पानी डाल दें।
- जब बीज अंकुरित होने लगे तो खाद और पानी ज़रूर डालें। (एक उपाय से फूलों से भर जाएगा हरसिंगार का पौधा)
- नियमित समय पर खाद-पानी और कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करने पर 1-2 महीने में पालक खाने योग्य हो जाते हैं।
- नोट: खाद के रूप में आप जैविक खाद (जैसे-कोको 50% कोको-पीट और 50% वर्मीकम्पोस्ट खाद का इस्तेमाल करें।
- नोट: पालक के अन्य नवम्बर के महीने में अन्य साग को भी आसानी से उगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गार्डन के लिए बेस्ट बीज खरीदना है तो रखें इस बातों का ध्यान
हरी मिर्च
किसी घर में पालक की सब्जी या पालक पनीर नहीं बनता हो, लेकिन उस घर में हरी मिर्च का इस्तेमाल नहीं होता हो ऐसा कहना गलत हो सकता है। सब्जी से लेकर आदि कई डिशेज में हरी मिर्च का इस्तेमाल कर दिन किया जाता है। लेकिन कई बार मार्केट से हरी मिर्च खरीदने के लिए कुछ अधिक ही पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में गार्डन में उगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- बीज
- खाद
- मिट्टी
- गमला
- पानी
मिर्ची का पौधा कैसे लगाएं?
- मिर्च का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले बड़े आकार के एक गमले का चुनाव करें।
- इधर मिट्टी में 1-2 जैविक खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब हरी मिर्च के पौधे को मिट्टी के लगभग 1 इंच गहरा दबाकर बराबर कर लें।
- मिट्टी बराबर करने के बाद खाद और पानी ज़रूर डालें। (गार्डन से कैटरपिलर भगाने के टिप्स)
- पौधे को कीड़ों से दूर रखने के लिए कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव ज़रूर करें।
- नोट: खाद के रूप में 50% वर्मीकम्पोस्ट यानी केंचुआ खाद या गोबर खाद का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है।
मूली
सर्दी के मौसम में घर में मूली का पराठा न बने ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। खासकर नाश्ते में मूली का पराठा कई लोग खाना पसंद करते हैं। सलाद के लिए भी मूली को बेस्ट माना जाता है। गार्डन में उगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- बीज
- खाद
- गमला
- पानी
- मिट्टी
मूली का पौधा कैसे लगाएं?
- पौधा लगाने के लिए सबसे पहले बड़े आकार के एक गमले का चुनाव करें।
- इधर मिट्टी में 1-2 जैविक खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब मूली के बीज को मिट्टी के लगभग 1 इंच गहरा दबाकर मिट्टी को बराबर कर लें।
- मिट्टी बराबर करने के बाद पानी ज़रूर डालें।
- नोट: खाद के रूप में जैविक खाद का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: जब गार्डन में ऑर्गेनिक तरीके से मूली उगा सकते हैं तो बाज़ार से क्यों खरीदना
नवम्बर में लगाने वाले अन्य प्लांट्स
पालक, हरी मिर्च और मूली के अलावा इसी तरह आप नवम्बर के महीने में अन्य कई प्लांट्स को आसानी से गार्डन में उगा सकते हैं। जैसे-फूल गोभी या पत्ता गोभी, धनिया पत्ता, शिमला मिर्च, सरसों का साग, आलू, लहसुन, प्याज आदि हजारों सब्जी को आसानी से उगा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@cloudfront,gardeningknowhow)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।