बगीचे में लगाना चाहती हैं लाल रंग के फूल,इन प्लांट को करें सेलेक्ट

Red Colour Flower: अगर आप अपने बगीचे में लाल रंग के फूल वाले प्लांट लगाने का प्लान कर रहीं है चुने ये पौधे और बनाएं अपने घर को सुदंर।

 
What are the examples of  plants that have red flower
What are the examples of  plants that have red flower

Plants with red flowers: फूल देखने में बेहद ही मनमोहक और आकर्षक लगते हैं। लेकिन अधिकतर लोग अपने बगीचे में कौन से प्लांट लगाए इसका सेलेक्शन सही से नहीं कर पाते है। गार्डन को सुंदर लुक देना आसान काम नहीं होता है। इसके लिए फूल से लेकर गमले हर एक चीज का परफेक्ट चुनाव करना बेहद ही जरूरी है। बगीचा तभी अच्छा लगता है जब उसमें खूबसूरत रंग वाले फूल लगे होते हैं। लोग अक्सर अपने बगीचे में हमेशा हरा-भरा रखने के लिए अलग-अलग तरीके लगाते रहते हैं। अगर आप अपनी बगिया में लाल रंग के फूल लगाने के बारे में सोच रही हैं तो इन प्लांट को चुन सकती हैं।

गुलाब के पौधे को लगाएं (Red flower plant Option)

लाल रंग के फूल अधिकतर लोगों को पसंद होती है। गुलाब के फूल अलग-अलग रंग के होते हैं। लेकिन अधिकतर लाल रंग वाले गुलाब को पसंद करते हैं। गुलाब के प्लांट कई सालों तक चल सकता है। इन प्लांट की कोई खास देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इन्हें बस समय-समय पर खाद पानी और गुड़ाई की जरूरत होती है।

गुड़हल के पौधे का करें चुनाव (Red flower plant outdoor)

hibisicus plant care tips

अगर आप अपने बगीचे को सुदंर बनाना चाहती हैं को लाल रंग वाले गुड़हल के पौधे को लगा सकती हैं। वैसे तो गुड़हल के फूल कई रंग होते है। लेकिन रंग वाले फूल की बात अलग होती है। इन प्लांट को आप कलम से भी तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- मोगरा के पौधे में डालें बस एक चीज, भर-भर के आने लगेंगे फूल

आइस प्लांट फूल लगाएंगे आपके बगीचे में चार चांद

how to grow ice plant flower

आइस प्लांट की कई प्रजातियां पाई जाती है। इनमें से लबसे लोकप्रिय प्लांट Lampranthus और Delosperma है। ये पौधे बारहमासी होते हैं। ऐसे में आपको यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि इस प्लांट को कब लगाएं कब नहीं। इन फूल के कई कलर आते है। आप अपने मनपसंद कलर के फूल को लगा सकती हैं। (तुलसी के पौधे की इस तरह से करें केयर)

इक्सोरा प्लांट से सजाएं गार्डन

red flower care tips

आप अपने बगीचे में लाल रंग के गुलदस्ते वाले फूल को लगाना चाहती हैं तो आप इक्सोरा प्लांट को चुन सकती हैं। इक्सोरा प्लांट के फूल लाल रंग के साथ-साथ अन्य रंग के भी होते हैं। इन प्लांट को हफ्ते में एक से दो बार केवल पानी की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें-शमी का पौधा सूखने पर न दोहराएं ये 3 गलतियां, जान लें इसे ठीक करने के उपाय

रेड चार्म का प्लांट का करें सेलेक्शन

red charam flower

आप अपने बगीचे को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए रेड चार्म फूल के प्लांट को चुन सकती हैं। ये फूल देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। ये फूल गुलदस्ते के आकार में होते है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik, Amazon, Sutterstock

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP