हम सभी अपने घर को सजाने के लिए कई तरह की पेंटिंग्स का इस्तेमाल करते हैं। ये पेंटिंग्स ना केवल घर को अधिक खूबसूरत बनाती हैं, बल्कि घर की एनर्जी को भी प्रभावित करती हैं। मसलन, घर में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाना काफी अच्छा माना जाता है। पक्षी को देखकर आपके मन में भी उड़ान भरने का मन होता है। जब इन्हें हम देखते हैं तो मन में एक पॉजिटिविटी आती है।
ऐसा माना जाता है कि फीनिक्स पक्षी घर की नेगेटिविटी को दूर करने में मददगार है। साथ ही साथ, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। हालांकि, जब आप फीनिक्स पक्षी की तस्वीर घर में लगा रहे हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि फीनिक्स पक्षी को घर में लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
फीनिक्स पक्षी की तस्वीर को सही दिशा में लगाने से पॉजिटिविटी आती है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि फीनिक्स पक्षी की तस्वीर या उसका पोस्टर दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से घर का माहौल अच्छा रहता है।
फीनिक्स पक्षी आपको जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। यह शक्ति का प्रतीक है। ऐसे में अगर आप घर से ही काम करते हैं या फिर ऑफिस में तरक्की पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप इस पक्षी की तस्वीर को दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में न रखें ये चीजें) में अपनी वर्क चेयर के पीछे लगाएं। पीठ के पीछे इस तस्वीर को लगाने से आपको काम में तरक्की मिलती है। अगर आप फीनिक्स पक्षी की तस्वीर अपने चेयर के पीछे लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसके साथ आप दूसरी कोई तस्वीर या पेंटिंग आदि ना लगाएं।
अगर आपने अपने घर में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाई है तो पॉजिटिविटी को बनाए रखने के लिए उसकी सही तरह से केयर करना जरूरी है। मसलन, आपको इसकी समय-समय पर सफाई करनी चाहिए। कभी भी इस तस्वीर पर धूल-मिट्टी जमा ना होने दें। अगर ऐसा होता है तो इससे ना केवल उसकी प्रभावशीलता कम होती है, बल्कि कभी-कभी यह नेगेटिविटी (घर से नेगेटिविटी हटाने के उपाय) भी क्रिएट करने लगता है।
यह भी पढ़ें- Expert Tips: घर की सुख समृद्धि और धन-धान्य के लिए भूलकर भी घर के मंदिर में न रखें भगवान की ऐसी मूर्तियां
जरूरी नहीं है कि आप केवल फीनिक्स पक्षी की पेंटिंग का ही इस्तेमाल करें। इसकी जगह आप मिट्टी, शीशे या फिर क्रिस्टल के फीनिक्स पक्षी के स्टैच्यू को भी अपने घर व ऑफिस में रख सकते हैं। अगर आप अपने घर की पश्चिम दिशा में फीनिक्स पक्षी के छोटे से स्टैच्यू को रखते हैं तो इससे आपको बिजनेस के नए आइडियाज मिलते हैं। यह आपको आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है।
यह भी पढ़ें- घर में है ऑफिस तो वास्तु के ये टिप्स दिलाएंगे करियर में सफलता
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।