घर की सजावट में शीशे का इस्तेमाल आम है, क्योंकि ये कमरे को बड़ा और रोशन दिखाते हैं। लेकिन, वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर तरह के शीशे शुभ नहीं होते। कुछ खास आकार के शीशे लगाने से घर में वास्तु दोष हो सकते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है। आइए एस्ट्रोलोजर और वास्तु शास्त्र एक्सपर्ट रिद्धि बहल जी से जानते हैं कौन से शीशे घर के लिए अच्छे नहीं होते हैं।
वास्तु शास्त्र में गोलाकार और अंडाकार शीशों को अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये नेगेटिव ऊर्जा को बिखेरते हैं और उसे एक दिशा में प्रवाहित होने से रोकते हैं। ये घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को रोकने का काम करते हैं, इससे जीवन में स्थिरता आने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में कोशिश करें की आप इस तरह के शीशे को घर से हटा दें। इनकी जगह स्क्वेयर शेप वाला मिरर लगा सकती हैं।
अगर आपने भी अपने बच्चों के स्टडी टेबल वाली जगह पर शीशे को टांगते हैं, तो ऐसे में आपके बच्चे की पढ़ाई में एकाग्रता नहीं बनती है। साथ ही उनकी पढ़ाई में भी दिक्कते शुरू हो जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि आप इस तरह से मिरर को न टांगे। अगर आपको शीशा लगाना ही है तो आप इसे टेबल पर रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Vastu Shastra Upay 10 September: घर के इस हिस्से में जलाएं कपूर, पितृपक्ष में मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
यह विडियो भी देखें
हम अक्सर घर के कॉनर्र या वॉल डिजाइन का ध्यान रखकर कोई भी शीशा खरीद लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको घर में लगाने के लिए ओवल शेप वाले शीशे को नहीं लगाना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बहुत ज्यादा बढ़ती है। साथ ही अगर आप कोई काम करने से पहले इस शीशे को देखकर जाते हैं तो आपके कार्य में दिक्कत भी आ सकती है।
इसे भी पढ़ें: Bedroom Ka Vastu: क्या आप भी बेडरूम में रखती हैं लव सिंबल? रिश्ते में प्यार नहीं, बन सकती है दरार की वजह; जानें वास्तु नियम
ऐसे ही आपको घर में कभी भी एक दूसरे के विपरीत न रखें, क्योंकि यह अधीरता का कारण बनता है और बेचैन करने वाली एनर्जी को बढ़ाता है।
साथ ही आपके जीवन को स्थिर रखने में मदद करती है। इसलिए आपको इन शेप वाले शीशे को लगाने से हमेशा बचना चाहिए। आप चाहें तो इसके लिए अपने भी वास्तु एक्सपर्ट से राय ले सकती हैं, ताकि आप घर में सही मिरर लगा सके।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।