Phalgun Last Pradosh Vrat 2025 Mantras: फाल्गुन माह के प्रदोष व्रत के दौरान करें इन 6 मंत्रों का जाप, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

फाल्गुन माह में पड़ने वाले प्रदोष व्रत सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन किन मंत्रों का जाप करने से भाग्योदय हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
 phalgun last pradosh vrat 2025 chant these mantras for wish fulfillment

हिंदू धर्म में सभी तिथियां और व्रत को महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं फाल्गुन माह में पड़ने वाला प्रदोष बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस दिन व्रत रखता है और पूजा-पाठ करता है। उसकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन फाल्गुन माह का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा। अब ऐसे में इस दौरान कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए करें मंत्र का जाप

Lord-Shiva-Vastu-Tips

सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए फाल्गुन माह के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और व्यक्ति को सभी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें, प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इसलिए इस दिन भगवान शिव के इस खास मंत्र का जाप करें।

  • कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदावसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥

आरोग्य प्राप्ति के लिए करें मंत्र का जाप

अगर आपको बार-बार स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो फाल्गुन के प्रदोष व्रत के दिन आरोग्य प्राप्ति के लिए इस मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी और शुभ परिणाम भी मिलने लग जाएंगे।

  • ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

सभी कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र जाप

अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो फाल्गुन माह के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन इस विशेष मंत्र का जाप करने से सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपको बता दें, इस मंत्र का 108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें।

  • ऊं नमो भगवते रुद्राय:

इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत

समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मंत्र जाप

अगर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो फाल्गुन माह के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।

  • ऊं हौं जूं सः

इसे जरूर पढ़ें - Bhagwan Shiv: आपके जीवन से जुड़ा है भगवान शिव के इन प्रतीकों का रहस्य

मनोकामनाएं पूर्ति के लिए करें मंत्र जाप

अगर आपकी कोई मनोकामना है, जिसे आप सिद्ध करना चाहते हैं तो इस मंत्र का 21 बार जाप करें और भगवान शिव की अर्ध परिक्रमा लगाएं। इससे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

  • ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

आर्थिक लाभ के लिए करें मंत्र जाप

lord shiva

अगर आपको आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है तो फाल्गुन माह के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है।

  • विशुद्धज्ञानदेहाय त्रिवेदीदिव्यचक्षुषे। श्रेय:प्राप्तिनिमित्ताय नम: सोमाद्र्धधारिणे॥

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP