नया साल आने में अब कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में आपके भी दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा कि हम अपने पार्टनर को ऐसा क्या दें कि वह देखते ही ख़ुश हो जाए। नए साल के मौके पर हम अपने करीबी को कुछ ना कुछ तो जरूर देते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इस साल कुछ ख़ास चीज अपने पति को देकर उनका नया साल और भी ख़ास बना सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नए साल पर आप अपने पति को क्या दे सकती हैं।
iPhone
अगर आपके पति को महंगे फोन का शौक है तो आप इस साल उन्हें iPhone देकर भी खुश कर सकती है।हाल ही में रिलीज हुआ iPhone 15 आप अपने पति या फिर बॉयफ्रेंड के लिए खरीद सकती है। आपने देखा होगा कि पति कभी भी ख़ुद के लिए नहीं खरीदते हैं। वो हमेशा सबसे पहले या तो अपने परिवार को देखते हैं या फिर अपने बच्चे को। ऐसे में आप उनका दिन ये ख़ास उपहार देकर बना सकती है।
ब्रांडेड घड़ी
आप अपने पति को ब्रांडेड वॉच भी दे सकती हैं। घड़ी सभी लोग पहनते हैं, ऐसे में बाजार में कई बड़े ब्रांड्स की घड़ी काफ़ी ख़ूबसूरत होती है। आप अपने बजट के अनुसार अपने पति को घड़ी भी तोहफे के तौर पर दे सकती है। ये चीज़ें ऐसी हैं जिनका इस्तेमाल रोज़ाना के लाइफ़स्टाइल में कर सकते हैं।
परफ्यूम
नए साल के इस खास मौके पर आप अपने पति को चाहें तो परफ्यूम भी तोहफे के तौर पर दे सकती है। जिसमें कंपनी का वह परफ्यूम इस्तेमाल करना पसंद करते हैं उसी कंपनी का आप उन्हें परफ्यूम तोहफे के तौर पर दे। इसका इस्तेमाल जब भी वह करेंगे तो उन्हें आपकी याद जरूर आएगी।
वॉलेट
आज कल बाजार में स्मार्ट वॉलेट भी मिलता है। अगर आपके पति अपना सामान रखकर भूल जाते हैं तो उन्हें आप स्मार्ट वॉलेट भी गिफ्ट के तौर पर दे सकती है। इस स्मार्ट वॉलेट को आप ट्रैक करके पता कर सकते हैं कि वह कहां पर रखा हुआ है।
हेडफोन
अगर आपके पति को गाना सुनने का शौक़ है तो आप अपने पति को नए साल पर हेडफोन तोहफे के तौर पर दे सकती है। यह बजट में आने के साथ ही काफ़ी अच्छा भी होता है। इसका इस्तेमाल भी वह अपनी डेली की लाइफ में कर सकते हैं। केवल गाना सुनने के लिए ने इसका इस्तेमाल बातचीत करने के लिए भी किया जाता है।
इसे भी पढे:Google Year in Search 2023: LGBTQ कम्युनिटी पर बनीं बड़ी फिल्में जिन्होंने बदला समाज का नजरिया
फोटो फेम
फोटो फेम आप अपनी और अपने पति की फोटो बनवाकर भी अपने पति को तोहफे के तौर पर दे सकती है। यह तोहफ़ा सबसे ख़ास होगा। आपके पति को ये तोहफ़ा ज़रूर पसंद आने वाला है। इस तरीके के तोहफ़े हमेशा याद रहते हैं।
किताबें
आप चाहें तो अपने पति को किताबें भी दे सकती है। अगर आपके पति को पढ़ना पसंद है तो आपको उनकी पसंद की किताब उन्हें तोहफे के तौर पर देना चाहिए। इसे लेकर वह ख़ुश हो जाएंगे।
इसे भी पढे:Google Year In Search 2023: इन साल ये फैशन मोमेंट्स रहे ट्रेंड का हिस्सा
डिनर डेट पर जाएं
आप चाहें तो नए साल के दिन अपने पति के लिए डिनर डेट भी प्लान कर सकती है। आपको उन्हें बिना बताए उस लोकेशन पहले जाना होगा जहां आपने प्लानिंग किया है। यह तोहफ़ा सबसे बेस्ट तोहफा हो सकता है। लोकेशन वही फ़ाइनल करें जो लोकेशन आपके पति को सबसे ज्यादा पसंद हो।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों