पद्मिनी प्रीमियर कंपनी की काली पीली टैक्सी जिसे मुंबई की पहचान भी कही जाती है वो अब सड़कों पर से गायब होने वाली है। 60 साल तक लोगों को एक जगह से लेकर दूसरी जगह पर पहुंचाने वाली ये टैक्सी अप रिटायर होने वाली है। इस टैक्सी को सिर्फ मुंबई की सड़कों पर ही नहीं देखा गया बल्कि कई बार फिल्मों में भी ये टैक्सी नजर आई है।
लेकिन जब से ऐप बेस टैक्सी की मांग बढ़ी है तबसे लोगों के बीच इसका क्रेज कम हो गया है। अब आरटीओ की तरफ से टैक्सियों की आयु सीमा 20 साल निर्धारित की गई है। इसलिए 30 अक्टूबर को इसकी सेवा पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
मुंबई का काली पीली टैक्सी का सफर काफी लंबा रहा है। इसकी शुरुआत 1964 में की गई थी। तब पद्मिनी कार का मॉडल का नाम फिएट-1100 डिलाइट था, जो 1200 सीसी की कार थी और इसमें स्टीयरिंग के साथ गियर दिया गया था। इसका इंजन काफी छोटा हुआ करता था। इसलिए इसकी रखरखाव में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आती थी। 70 के दशक में इस टैक्सी को प्रीमियर प्रेसिडेंट के नाम से जाना जाता था।
इसके बाद इसका नाम महारानी पद्मिनी के नाम से रखा गया। लेकिन साल 2001 में इसकी मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दी गई। सरकार द्वारा 2008 में टैक्सियों की लाइफ को 25 साल निर्धारित किया गया। जिसे सरकार द्वारा बदला गया और समय सीमा को 2013 में 20 साल किया गया।
काली पीली टैक्सी से पहले मुंबई की जानी मानी डबल डेकर बसों को भी बंद कर दिया गया है। इसे मुंबई बालों ने बड़े भारी मन से इन्हें बंद करने (हील स्टेशन करें एक्सपलोर) का निर्णय स्वीकार किया। अब काली पीली टैक्सी के बंद होने पर भी कई सारे लोग दुखी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि डबल डेकर बसों को 15 साल पूरे होने पर इन्हें सड़कों से हटा दिया गया। इससे पहले मुंबई में टैक्सी ड्राइवरों के यूनियन ने सरकार के सामने इसे न बंद करने की गुहार लगाई थी। लेकिन इसका कोई फायदा नजर नहीं आया।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों को अलविदा कह देंगी डबल डेकर बसें, अब चलेगी इलेक्ट्रिक बस
काली पीली टैक्सी सिर्फ मुंबई वासियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का साधन नहीं है बल्कि ये टैक्सी फिल्मों में भी कई बार नजर आ चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि (साउथ इंडिया हील स्टेशन) उस समय के दौर में सबसे ज्यादा लोग इस टैक्सी को ही जानते थे। बड़ी-बड़ी गाड़ियों से ज्यादा इसमें सफर करना लोग ज्यादा पसंद करते थे। इसलिए इन्हें सिनेमा में भी इस्तेमाल किया गया। लेकिन अब इसका आखिरी सफर है जो 30 अक्टूबर 2023 को खत्म होने जा रहा है। इस दिन के बाद ये मुंबई की सड़कों से पूरी तरह से गायब हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।