अंक शास्त्र में सभी मूलांक का विशेष महत्व है। वहीं सभी मूलांक का संबंध ग्रहों और नक्षत्रों से है। अगर बात करें, मूलांक 4 वालों कि तो इस मूलांक के जातक व्यावहारिक, मेहनती और अनुशासित होते हैं। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित होते हैं और उनके पास मजबूत इच्छाशक्ति होती है। इस मूलांक के जातक समय को लेकर बेहद पाबंद रहते हैं। साथ ही यह बड़े ही वफादार भी होते हैं। अब ऐसे में अगर आपका भी मूलांक 4 है तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मूलांक 4 वालों को किस रत्न की अंगूठी पहननी चाहिए?
मूलांक 4 वाले किस रत्न की अंगूठी पहनें?
मूलांक 4 के लिए नीलम रत्न को शुभ माना जाता है। यह रत्न राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और मूलांक 4 के लोगों के लिए भाग्य और समृद्धि लाने में मदद करता है। यह रत्न करियर और व्यवसाय में सफलता दिलाने में मदद करता है। नीलम रत्न पहनने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। यह रत्न स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
मूलांक 4 किस विधि से पहनें नीलम रत्न?
- शनिवार का दिन नीलम रत्न पहनने के लिए सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि यह शनि ग्रह से संबंधित है।
- शनिवार की शाम या रात का समय नीलम पहनने के लिए सबसे उत्तम है।
- नीलम को पंचधातु, चांदी या प्लैटिनम में जड़वाकर पहनना चाहिए।
- नीलम रत्न को मध्यमा उंगली यानी कि बीच वाली उंगली में पहनना चाहिए।
- नीलम रत्न को पहनने से पहले इसे गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध करना चाहिए।
- नीलम रत्न को धारण करते समय शनिदेव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - नीलम रत्न कब और किस विधि से पहनना चाहिए?
मूलांक 4 वाले नीलम रत्न पहनने के दौरान करें मंत्र जाप
मूलांक 4 वाले नीलम रत्न धारण करने के दौरान शनिदेव के इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं और अगर करियर संबंधित कोई परेशानी आ रही है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।
- ऊं शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योर्भिस्त्रवन्तु नः॥
- ऊं शं शनैश्चराय नमः॥
- ऊं शनैश्चराय विद्महे छायापुत्राय धीमहि। तन्नो मंदः प्रचोदयात्॥
- ऊं ऐं ह्लीं श्रीं शनैश्चराय नमः॥
इसे जरूर पढ़ें - नीलम रत्न कौन पहन सकता है और इसके फायदों के बारे में एक्सपर्ट से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों