Mulank Numberlogy: पैसे की बात आती है तो हर कोई अपनी प्रतिभा दिखाकर कमाई का जरिया ढूंढ लेता है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो बिजनेस को कैसे अच्छा करना है इसमें मास्टर होती हैं और पैसा भी कमा ले जाती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने अंक शास्त्र को सही तरीके से समझे और जन्म तारीख के हिसाब से अपना मूलांक जानकर। इस बात को जानें कि क्या आपका नंबर तो वो नहीं है, जो बिजनेस में अच्छी रहती हैं। इसकी पूरी जानकारी विस्तार से एस्ट्रोलोजर सिद्धार्थ एस कुमार ने शेयर की है। साथ ही उन्होंने ऐसे 2 मूलांक के बारे में बताया है, जो महिलाएं आकर्षण और मेहनत के बल पर अपने बिजनेस में उन्नति पाती हैं।
जिनका जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। अंक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो ऊर्जा, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मूलांक 1 की महिलाएं स्वभाव से लीडर होती हैं। इनमें आगे बढ़ने और दूसरों को भी आगे ले जाने का गजब का जुनून होता है। ये हर परिस्थिति में नेतृत्व करना जानती हैं और किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटतीं। बिजनेस में इनकी यही क्वालिटी इन्हें भीड़ से अलग बनाती है।
उदाहरण के लिए, फाल्गुनी नायर (जन्म 19 फरवरी 1963), जो नायका (Nykaa) की संस्थापक हैं, ने साबित किया कि अगर आपके अंदर आत्मविश्वास और दूरदृष्टि है तो आप किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। नीता अंबानी (जन्म 1 नवंबर 1963), रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन, भी मूलांक 1 की ऊर्जा और नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण हैं। इन महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है उनका निर्णय लेने का साहस और स्वतंत्र सोच। यही कारण है कि वे बिजनेस में कभी असफल नहीं होतीं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।
जिनका जन्म किसी भी माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। अंक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसे सौंदर्य, कला, विलासिता और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 6 की महिलाएं अपनी मोहक व्यक्तित्व, रचनात्मकता और प्रबंधन क्षमता के लिए जानी जाती हैं। ये रिश्तों को निभाना बखूबी जानती हैं और अपने चार्म से दूसरों को सहज ही प्रभावित कर लेती हैं। यही गुण इन्हें बिजनेस जगत में आगे बढ़ने और लोगों का विश्वास जीतने में मदद करते हैं। उदाहरण स्वरूप, विनीता सिंह (जन्म 6 अगस्त 1983), Sugar Cosmetics की सह-संस्थापक, ने अपने विज़न और लगन से एक सफल स्टार्टअप खड़ा किया और आज भारत की प्रमुख महिला उद्यमियों में गिनी जाती हैं। इसी तरह, सुची मुखर्जी (जन्म 6 जुलाई 1973), LimeRoad की संस्थापक, ने महिलाओं के फैशन और ई-कॉमर्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
मूलांक 6 की लड़कियां न सिर्फ धन और वैभव को आकर्षित करती हैं, बल्कि अपने बिजनेस को कला से जोड़ती हैं। यही कारण है कि वे बिजनेस की दुनिया में लंबे समय तक टिकती हैं और हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं।
आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपने व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, अप्सरा और पति से बात मनवाने वाली होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।
इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं सबसे ज्यादा खुराफाती, हर बात में ढूंढ लेती हैं मसाला
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।