herzindagi
significance benefits and rules of wearing neelam gemstone

नीलम रत्न कब और किस विधि से पहनना चाहिए?

रत्न शास्त्र में सभी रत्नों के महत्व के बारे में बताया गया है और इसे सही विधि से पहनने का नियम बताए गए हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-13, 16:46 IST

हिंदू धर्म में सभी रत्नों को महत्वपूर्ण माना जाता है। रत्न शास्त्र में भी कई प्रकार के रत्न होते हैं। जिन्हें धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों के रत्नों के बारे में बताया गया है। सभी राशियों के स्वामी रत्न भी अलग-अलग होते हैं और व्यक्ति को अपनी राशि के हिसाब से ही रत्न धारण करने की मान्यता है। अगर बात करें, नीलम रत्न की, तो यह रत्न शनिदेव से संबंधित है। शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है और इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति को शनिदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में अगर नीलम रत्न धारण कर रहे हैं, तो इसे किस विधि से पहनना चाहिए और नियम क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

नीलम रत्न किस राशि के जातक धारण करें?

neelam stone

नीलम रत्न का संबंध शनि ग्रह से है। इसलिए मकर राशि और कुंभ राशि के जातक नीलम रत्न विशेष रूप से धारण कर सकते हैं। इससे जातक को लाभ हो सकता है और शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - अपनी राशि के अनुसार धारण करें रत्न, बनी रहेगी सुख समृद्धि

नीलम रत्न किस विधि से पहनें?

  • नीलम रत्न को धारण करने से पहले उसे गंगाजल या पवित्र जल से अच्छी तरह धोकर शुद्ध कर लें।
  • नीलम रत्न को सोने, चांदी या पंचधातु में जड़वाकर धारण करना चाहिए। सोने में जड़वाकर धारण करने से नीलम का प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है।
  • नीलम रत्न को शनि ग्रह की उंगली यानी मध्यमा उंगली में धारण करना चाहिए।
  • नीलम रत्न को शनिवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। शनिवार को शनि देव की पूजा करने के बाद नीलम रत्न को धारण करना और भी अधिक प्रभावी होता है।
  • नीलम रत्न को शनिवार की शाम या रात को धारण करना उत्तम माना जाता है।
  • नीलम रत्न को धारण करते समय अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए।
  • रत्न को धारण करते समय शनि देव का मंत्र जाप करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं बर्थस्टोन भी बदल सकता है आपकी किस्मत

नीलम रत्न पहनने के नियम क्या हैं?

stone neelam

  • नीलम रत्न पहनने से शुद्धि करने का विशेष मह्त्व है।
  • इस रत्न को धारण करने से पहले व्यक्ति को संकल्प जरूर लेना चाहिए।
  • रत्न धारण करने के बाद उसे दोबारा उतारना नहीं चाहिए।
  • नीलम रत्न धारण करने वाले जातकों को शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

यह विडियो भी देखें

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।