Engagement Ring Secrets: लड़कियां ध्यान दें! गलत सगाई की अंगूठी ला सकती है वैवाहिक जीवन में टकराव, राशि के अनुसार करें रिंग का चुनाव

शादी से जुड़ी हर रस्म का अपना अलग महत्व होता है, जिनमें से सगाई की रस्म बेहद खास मानी जाती है। इस रस्म का मुख्य आकर्षण होती है अंगूठी, जो न सिर्फ प्रेम का प्रतीक है बल्कि जीवनभर के रिश्ते की मजबूती का वचन भी देती है। आइए आपको बताते हैं कि हर राशि के लिए कैसी अंगूठी शुभ हो सकती है।
image
image

सगाई की अंगूठी सिर्फ एक आभूषण नहीं होती, बल्कि यह दो दिलों और दो परिवारों के रिश्ते की पवित्र डोर का प्रतीक भी मानी जाती है। शादी से पहले की इस छोटी-सी परंपरा में छिपा होता है जीवनभर की खुशियों और सामंजस्य का वादा और दो दिलों को जोड़ने का एक माध्यम। ऐसा कहा जाता है कि अगर दो लोगों के बीच में हमेशा प्रेम बनाए रखना है तो शादी की रस्मों के साथ आपको ज्योतिष से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। ऐसे ही जब आप शादी से पहले अपनी सगाई की अंगूठी की बात करें तो इसे खरीदने से पहले भी आपको अपनी राशि और ज्योतिष के कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ज्योतिष की मानें तो आपको सगाई की अंगूठी हमेशा अपनी राशि का ध्यान रखते हुए लेनी चाहिए, जिससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है। आइए टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें कि सभी बारह राशियों के लिए किस तरह की सगाई की अंगूठी का चुनाव करना शुभ होगा और किस तरह की अंगूठी पहनने से बचना चाहिए।

मेष राशि के लिए सोने की अंगूठी

केवल सोने की अंगूठी आपके लिए शुभ है आपको ऐसी अंगूठी नहीं पहननी चाहिए जिसमें किसी भी तरह का स्टोन लगा हुआ हो। अगर आप किसी भी स्टोन वाली अंगूठी पहनती हैं तो ये आपकी डॉमिनेटिंग पर्सनालिटी के कारण रिश्तों में दरार का कारण बन सकती है।

वृषभ राशि के लिए किसी भी धातु की अंगूठी

अगर आपकी राशि वृषभ है और आप सगाई के लिए अंगूठी के लिए ज्योतिष की मदद लेना चाहती हैं तो आपके लिए किसी भी धातु जैसे सोना, प्लैटिनम, हीरा या कोई भी अन्य धातु जो आपको पसंद है उसकी अंगूठी ले सकती हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि आप जो भी अंगूठी लें उसका साइज़ दिखने में बड़ा होना चाहिए। अगर आप केवल एक छल्ला भी लेती हैं तो वो भार में ज्यादा होना चाहिए। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। वहीं अगर आप आकार में छोटी अंगूठी चुनती हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

what kind of engagement ring is lucky

मिथुन राशि के लिए कोई भी स्टोन है अच्छा

अगर आपकी राशि मिथुन है तो आप किसी भी तरह के स्टोन और किसी भी धातु की अंगूठी अपनी सगाई के लिए चुन सकती हैं। आप ऐसी अंगूठी अपनी सगाई के लिए चुनें जिसमें दूल्हे और दुल्हन का नाम और तिथि लिखी हुई हो, तो ये आपके लिए बहुत शुभ होगा। यही नहीं इससे आपके वैवाहिक जीवन में भी शुभता बनी रह सकती है।

इसे जरूर पढ़ें: सगाई की अंगूठी लड़कियां बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनती हैं, जानें इसके कारण

कर्क राशि के लिए सबसे अच्छा है सॉलिटेयर

अगर आपकी राशि कर्क है तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने लिए सोलिटेयर ही चुनें। टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा बताती हैं कि आप किसी भी तरह का सोलिटेयर अपनी सगाई की अंगूठी के लिए चुन सकती हैं। लड़के और लड़की दोनों के लिए ऐसी अंगूठी चुनना ही शुभ होगा।

engagement ring kaisi honi chahiye

सिंह राशि के लिए बर्थस्टोन है सबसे शुभ

सिंह राशि को अपना बर्थस्टोन सगाई की अंगूठी में जरूर रखना चाहिए। अंगूठी आप सोने की रख सकती हैं। आप किसी भी तरह के सोने जैसे व्हाइट या येलो कोई भी गोल्ड अपनी अंगूठी के लिए चुन सकती हैं, लेकिन आपको इसमें बर्थस्टोन जरूर रखना चाहिए। इससे आपके आने वाले जीवन में बहुत से शुभ फल मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: मूलांक 7 वालों को किस रत्न की अंगूठी पहननी चाहिए, जानें नियम और महत्व

कन्या राशि के लिए हीरा है सबसे शुभ

जब हम कन्या राशि के लिए सगाई की अंगूठी की बात करते हैं तो आपको हमेशा हीरे की अंगूठी ही सगाई के लिए चुननी चाहिए। आप किसी भी तरह और आकार का हीरा अंगूठी के लिए चुन सकती हैं। हीरे की अंगूठी अगर आप सगाई के लिए चुनती हैं तो आपके जीवन में इसके शुभ फल मिलते हैं और इससे आपका वैवाहिक जीवन भी हमेशा अच्छा बना रहता है। खासतौर पर कन्या राशि की लड़कियों की अंगूठी में हीरा होना बहुत शुभ होता है। हालांकि अगर लड़के की अंगूठी में हीरा नहीं है तब भी ठीक माना जाता है।

वृश्चिक राशि के लिए सोने की अंगूठी है शुभ

जिन लोगों की राशि वृश्चिक है वो अपनी सगाई की अंगूठी सोने की रख सकते हैं, लेकिन अगर उसमें बगेट यानी कि आयताकार स्टोन लगा हुआ हो तो ये आपके लिए ज्यादा शुभ होगा। इसमें आप कोई और भी स्टोन लगा सकती हैं, लेकिन बगेट लगा होना जरूरी है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में बहुत सामंजस्य बना रहेगा और आपका दिमाग इधर-उधर नहीं भटकेगा। इस तरह की अंगूठी पहनने से आपके रिश्ते हमेशा अच्छे बने रहेंगे।

धनु राशि के लिए सगाई की अंगूठी कैसी होनी चाहिए

अगर आपकी राशि धनु है तो आप किसी भी तरह की अंगूठी क्यों न पहनें लेकिन आपको इसमें भीतर की तरफ इनफिनिटी का साइन बनवाना चाहिए। इससे आपके वैवाहिक रिश्ते मजबूत होते हैं और हमेशा प्रेम बना रहता है। इसके शुभ फल ये हो सकते हैं कि आपका पार्टनर बहुत ज्यादा सपोर्टिव होगा। इनफिनिटी का साइन अंगूठी में मौजूद न होने से ऐसा भी हो सकता है कि आपका पार्टनर आपको बहुत ज्यादा सपोर्ट न करे और आपस मतभेद बने रहें।

मकर राशि के लिए हीरे की अंगूठी

अगर आपकी राशि मकर है तो आपके लिए ट्रायंगल हीरे की अंगूठी अच्छी हो सकती है। लड़कियों के लिए बड़े साइज़ का हीरा अच्छा माना जाता है लड़कों के लिए छोटे आकार का हीरा अगर अंगूठी में लगा हुआ हो तो वो अच्छा हो सकता है। अगर आप ऐसी अंगूठी सगाई के लिए चुनेंगी तो आपके वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रह सकती है।

engagement ring as per zodiac

कुंभ राशि के लिए सोलिटेयर है सबसे अच्छा

कोई भी सोलिटेयर लेकिन ये स्क्वायर शेप का होना चाहिए। इस तरह की अंगूठी से कपल के बीच प्रेम बढ़ता है। ऐसी अंगूठी लड़के और लड़की दोनों के लिए अच्छी हो सकती है।

मीन राशि के लिए प्लेटिनम की अंगूठी

मीन राशि के लोगों को सगाई की अंगूठी प्लैटिनम की रखनी चाहिए। आप सिंपल प्लैटिनम की अंगूठी ले सकती हैं। अगर आप अंगूठी में स्टोन लगवाना चाहती हैं तो 3 या 5 की संख्या में स्टोन रख सकती हैं। ऐसी अंगूठी मीन राशि के लड़के और लड़की दोनों के लिए अच्छी रह सकती है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP