अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का स्वभाव और भाग्य उसके जन्म से जुड़े अंकों पर निर्भर करता है। खासकर लड़कियों के लिए मूलांक कई बार उनके रिश्तों, प्रेम और वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है। इसलिए आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए, ताकि आप अपने स्वभाव के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर पाएं। इस बार एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार ने मूलांक 9, 4 और 5 की लड़कियों के बारे में बताया, जिन्हें बेहद भाग्यशाली माना जाता है और उन्हें जीवन में सच्चा प्यार और सम्मान भरपूर मिलता है। आइए विस्तार से इनके बारे में बताते हैं।
जिनकी जन्म तारीख 4,13 और 22 होती है उनका मूलांक 4 होता है। मूलांक 4 की लड़कियां अपनी मेहनत और लगन के लिए जानी जाती हैं। ये रिश्तों में बेहद वफादार और गंभीर होती हैं। इनकी खासियत यह है कि ये जीवनसाथी को हर परिस्थिति में सहयोग देती हैं और अपने घर-परिवार के लिए त्याग करने में भी पीछे नहीं हटतीं। इन लड़कियों का भाग्य अक्सर विवाह के बाद खुलता है और इन्हें अपने पति व ससुराल से खूब प्यार और सम्मान मिलता है। साथ ही, ये अपने भाग्य से आर्थिक और सामाजिक रूप से भी समृद्ध होती हैं।
जिनकी जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है इनका मूलांक 5 होता है। मूलांक 5 की लड़कियां चंचल स्वभाव की और बेहद मिलनसार होती हैं। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि लोग इन्हें तुरंत पसंद करने लगते हैं। ये लड़कियां जीवन में रोमांच और नए अनुभवों की शौकीन होती हैं और जीवनसाथी के साथ खूब खुशियां बांटती हैं। भाग्य इनके साथ इतना प्रबल होता है कि इन्हें जीवनसाथी से भरपूर प्यार और सहयोग मिलता है। इसके अलावा, ये लड़कियां परिवार में खुशियों की वजह बनती हैं और इनका दांपत्य जीवन प्रायः सुखमय और संतुलित रहता है।
इसे भी पढ़ें: Personality Traits: इन मूलांक की लड़कियां पैसों और रिश्तों के मामले में होती हैं ज्यादा कैलकुलेटिव
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 होती है उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 की लड़कियां स्वभाव से बेहद आकर्षक और आत्मविश्वासी होती हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये अपने रिश्तों में बहुत समर्पित और ईमानदार रहती हैं। प्रेम जीवन में इन्हें सच्चे साथी की प्राप्ति होती है और शादीशुदा जीवन में भी ये भरपूर सम्मान और स्नेह पाती हैं। इनका व्यक्तित्व करिश्माई होता है, जिसकी वजह से लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। भाग्य इनके साथ रहता है, इसलिए जीवन में इन्हें कई अच्छे अवसर और खुशियां मिलती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे
आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपना व्यवहार जान सकती हैं। इससे आपको भी अपने बारे में सही जानकारी मिल सकती है। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा और पति के लिए लकी होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik/ Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।