herzindagi
most dangerous road people living on edge of 200 feet cliff bolivia bizarre

दुनिया की सबसे डरावनी सड़क देखकर थम जाएंगी सांसे, 200 फीट गहरी खाई किनारे ऐसे रहते हैं लोग

World Most Dangerous Road: बोलीविया के शहर एल एल्टो में एक सड़क है, जो 200 फीट की गहरी खाई के किनारे बनी है। इस सड़क को देखने के बाद अच्छे-अच्छों की सांसे हलक में अटक जाती है। आइए जानें इस खतरनाक सड़क के बारे में...
Editorial
Updated:- 2024-12-17, 15:52 IST

El Alto Bolivia City Dangerous Road: दुनियाभर में कई ऐसी सड़के हैं, जिन्हें खतरनाक होने का टैग मिला हुआ है। कुछ सड़के बहुत ज्यादा सुनसान होती हैं, तो कुछ अपने हादसों के कारण खतरनाक कहलाती है। ऐसे ही बोलीविया में भी एक सड़क है, जिसे बहुत ही खतरनाक माना जाता है। इस सड़की की खासियत है कि इसके किनार पर ही 200 फीट गहरी खाई है। सबसे कमाल की बात तो ये है कि जिस जगह पर ये सड़क है, उसके बगल की खाई के किनारे पर ही लोगों के घर भी बने हैं।

इस खौफनाक नजारे को देखकर एक पल को किसी की भी सांसें अटक सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये घर खाई से बस कुछ ही सेंटीमीटर की दूरी पर बसे हैं। अगर गलती से कोई इस खाई में गिरा, तो उसके बचने के चांस ना के बराबर ही हैं। इसे देखकर आपकी सुध-बुध खो सकती है। 

यह भी देखें- भारत की इन सड़कों पर गाड़ी चलाने से अच्छे से अच्छा इंसान भी घबरा जाता है, क्या आप गए हैं यहां

तेजी से चौड़ी हो रही है खाई

The gap is widening rapidly

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोलीविया के शहर एल एल्टो में यह सड़क है, जिसके किनारे दर्जनों घर बसे हुए हैं। इन्हीं घरों के ठीक पीछे एक 200 फीट गहरी खाई है, जो लगातार टूटकर चौड़ी होती जा रही है। एक्सपर्ट्स का ऐसा भी कहना है कि वो वक्त दूर नहीं है, जब ये खाई और भी चौड़ी हो जाएगी और इसके किनारे बसे घर और सड़क भी टूटकर इसमें समा जाएंगे। 

आयमारा सुदाय के लोगों का बसेरा

इस गहरी खाई के किनारे आयमारा सुदाय के लोगों का बसेरा है। इस समुदाय को यातिरीज भी कहा जाता है। ये लोग मुख्य तौर पर झाड़-फूंक करके लोगों का इलाज करने का काम करते हैं। साथ ही ये लोग आत्माओं से बात करने का भी दावा करते हैं। 

सड़क के बगल में है खाई

बारिश के दिन इस इलाके के लिए बहुत ही खतरनाक माने जाते हैं। अक्सर बहुत ज्यादा बारिश होने पर इन घरों के खाई में गिरने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके बाद भी ये लोग इस जगह को खाली नहीं करते। इन लोगों का ऐसा  मानना है कि धरती उनकी रक्षा करेगी। यही वजह से कि ये लोग अपनी जान से खेल रहे हैं। 

एल ऑल्टो शहर

el alto city

ये खाई एल ऑल्टो शहर में है, जो पहाड़ों के बीच बसा है। यहा लोग केबल कार से सफर करते हैं। इस शहर में घूमने आने वाले पर्यटक यहां कि इस खतरनाक सड़क और इस खाई को देखने भी आते हैं। 

यह भी देखें- ये हैं देश की सबसे खतरनाक सड़कें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।