भारत की इन सड़कों पर गाड़ी चलाने से अच्छे से अच्छा इंसान भी घबरा जाता है, क्या आप गए हैं यहां

अगर आपने भी कभी इन सड़कों पर यात्रा की होगी, तो आप इन सड़कों के बारे में अच्छे से जानते होंगे। क्योंकि इन सड़कों पर ट्रैवल करना सच में खतरे से खाली नहीं है। अगर आप इन सड़कों पर तेज गाड़ी चलाते हैं, तो आपका बचना मुश्किल है।
ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी गाड़ी किसी पेड़ से नहीं टकराएगी, बल्की आप सीधा एक बड़ी सी खाई में गिर जाएंगे। इन सड़कों पर ट्रैवल करना उनके लिए ही आसान है, जो यहां रहते हैं और जिनका यहां डेली गुजरना होता है।
देखें कि आपने इनमें से कितनी सड़कों पर यात्रा की है।
सेला दर्रा (Arunachal Pradesh Most Dangerous Road)

अरुणाचल प्रदेश की यह सड़क तवांग और गुवाहाटी को जोड़ती है। यह दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पर्वतीय दर्रों में से एक मानी जाती है।
मोड़ और बर्फ के कारण इन सड़कों पर फिसलन ज्यादा होती है। ऐसी बर्फ से भरी सड़क पर आपका गाड़ी पर कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि आपकी कार के टायर अपने आप बर्फ की वजह से फिसलते रहते हैं।
इसलिए वाहन चालकों को इस सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। (थ्रिलिंग एक्सपीरियंस के लिए इन रोड्स पर जरूर करें ट्रैवल)
नेरल-माथेरान रोड (Maharashtra Most Dangerous Road)

महाराष्ट्र की ये सड़क माथेरान और नेरल को जोड़ती है। यह सड़क भी बेहद खतरनाक है। वैसे तो तस्वीरों में देखकर यह सड़क एकदम स्मूथ नजर आ रही होगी।
यह क्लीन और स्मूथ तो हैं, लेकिन इसके मोड़ काफी खतरनाक है। यहां का हर मोड़ खतरनाक है, यह रोड़ एकदम खड़ी सीढ़ियों की तरह है, इसपर गाड़ी काफी ध्यान से चलाना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- भारत की ये 5 भूतिया जगह आपको हिलाकर रख देंगी, एक बार वहां जाने के बाद फिर नहीं जा पाएंगी आप
रोहतांग दर्रा (Manali Most Dangerous Road)
यह लेह-मनाली के बीच का मार्ग है। इसके अलावा अगर आप स्पीति जाना चाहते हैं तो आपको इसी सड़क का सहारा लेना होगा। बर्फ के कारण यह बेहद खतरनाक हो जाता है।
इसके अलावा यहां किसी भी समय पहाड़ों के भी ढहने का खतरा बना रहता है। अगर आप यहां नहीं रहते हैं, तो आपको यहां खुद गाड़ी ना चलाकर ड्राइवर बुक करना चाहिए। (यहां है स्वर्ग की सीढ़ी)
किन्नौर रोड (Himachal Pradesh Most Dangerous Road)

इस सड़क ने तो अब तक कई लोगों की जान ले ली है। क्योंकि यहां चट्टानें गिरती हैं, इसके अलावा बड़े-बड़े तीखे मोड़ों पर कारों के टकराने जैसी कई घटनाएं भी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत में मौजूद है एक ऐसा आइलैंड जहां जा कर कोई वापिस नहीं आ पाता
किलाड़-किश्तवाड़ रोड

हिमाचल प्रदेश में इस सड़क मोड़ पर दहशत तो आपको दूर से देखने में ही महसूस हो जाएगी। क्योंकि सड़क पर कोई रेलिंग नहीं है, ऊपर से संकरी सड़क है। इसलिए कुछ जगहों पर बाइक चलाना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं, जिससे दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।
पैंगोंग झील और लेह शहर के बीच की यह सड़क साल के ज्यादातर समय बर्फ से ढकी रहती है। इसके अलावा, इसकी अधिक ऊंचाई के कारण, यहां गाड़ी चलाते समय सांस लेने में समस्या असामान्य नहीं है। खतरनाक सड़कों के साथ सांस लेने में भी समस्या की वजह से गाड़ी पर कंट्रोल खोना काफी संभव होता है।
जोजी ला
यह लद्दाख और कश्मीर के बीच की सड़क है। इस सड़क पर भय के कई तत्व हैं। सबसे पहले, सड़क काफी संकरी है यानी पतली है। मानसून की कीचड़ और भूस्खलन के कारण फिसलन भरी रहती है - कुल मिलाकर, यह देश की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है।
चांग ला
किश्तवाड़ कैलाश हाईवे
जम्मू में यह सड़क इतनी संकरी है कि कुछ जगहों पर चार पहिया वाहन भी मुश्किल से निकल पाते हैं। यहां रहने वाले भी ड्राइवर इस खतरनाक सड़क पर गाड़ी चलाने से कतराते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।