herzindagi
ladies lucky mole image

Til On Private Part: गुप्त अंगों पर है तिल तो जान लें क्‍या होता है उसका फल

ज्‍योतिष शास्‍त्र में शरीर के हर अंग पर मौजूद तिल का मतलब बताया गया है। आज हम आपको महिलाओं के गुप्‍त अंगों पर मौजूद तिल का अर्थ बताएंगे। 
Editorial
Updated:- 2023-02-13, 11:34 IST

शरीर के किसी भी अंग पर तिल होने का नकारात्मक या सकारात्मक महत्व हो सकता है। हम पहले भी आपको शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिलों क अर्थ और महत्व के बारे में बता चुके हैं और आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं के गुप्‍त अंगों पर मौजूद तिलों का क्‍या अर्थ होता है।

इस विषय में हमने एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग से बात की है। वह कहती हैं, 'गुप्‍त अंगों में तिल होने के शुभ और अशुभ दोनों फल प्राप्त होते हैं।'

तो चलिए जानते हैं कि गुप्त अंगों पर तिल होने का अर्थ क्‍या होता है।

इसे जरूर पढ़ें: ब्रेस्‍ट पर मौजूद तिल आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताता है बहुत कुछ

Til On Breast means

ब्रेस्ट पर तिल (Mole On Breast)

  • तिल अगर लेफ्ट ब्रेस्ट पर है तो इसका अर्थ है कि महिला कामुक स्वभाव की है और डॉमिनेटिंग नेचर (डोमिनेटिंग पति को डील करने के 5 टिप्स) की है।
  • अगर लेफ्ट ब्रेस्ट पर एक से अधिक तिल होते हैं, तो ऐसी महिलाएं स्वभाव से बहुत ही चालाक और तेज बुद्धि की भी हो सकती हैं।
  • राइट ब्रेस्ट पर अगर ति है तो ऐसी महिलाओं को अच्छा माना गया है और उन पर देवी लक्ष्‍मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
  • तिल का रंग भी अलग-अलग महत्व रखता है। अगर तिल लाल रंग कहा है, तो महिला का स्वभाव अच्छा होगा। तिल शहद के रंग का है तो महिला चालाक होगी। काला तिल होने पर महिला स्वाभिमानी हो सकती है।
  • दोनों ब्रेस्‍ट के बीच में तिल होने का अर्थ होता है कि महिला को कोई हेल्थ इशू है और उसे संतान की प्राप्ति में दिक्कत आ सकती है।
  • ब्रेस्‍ट के नीचे तिल है तो यह बताता है कि महिला को जीवन में बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। यह संघर्ष आर्थिक स्थिति या फिर सेहत किसी को भी लेकर हो सकता है।

नितंबों पर तिल (Mole On Hips)

  • जो महिलाएं बहुत ही बुद्धिमान होती हैं उनके नितंबों पर तिल जरूर होता है। ऐसी महिलाएं रचनात्मक भी होती हैं और जीवन में बहुत ही सोच समझकर निर्णय लेती हैं।
  • नितंबों के नीचे तिल होने को अशुभ माना गया है, ऐसी महिलाओं को जीवन में मेहनत बहुत करनी पड़ती है मगर परिणाम बहुत अच्छे प्राप्‍त नहीं होते हैं।
  • अगर नितंबों के बीच में तिल है तो इससे धन अर्जित करने में महिलाओं का भाग्य उनका साथ देता है और उन्हें हमेशा समाज में प्रशंसा प्राप्त होती है। ऐसी महिलाओं को विलासिता भरा जीवन पसंद होता है।
  • अगर लेफ्ट हिप पर तिल है तो ऐसी महिलाओं को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, ऐसी महिलाएं हमेशा किसी न किसी जिम्मेदारी से बंधी रहती हैं और कभी खुद को स्वतंत्र महसूस नहीं करती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: Astro Expert: शरीर पर मौजूद ये तिल खोलते हैं सेहत का राज

thigh moles astrology expert tips

योनि पर तिल (Mole On Vagaina)

  • योनिकी बाईं ओर तिल है तो महिला बहुत ही कामुक स्वभाव की होती है और कई लोगों से उसके अफेयर भी हो सकते हैं।
  • दाईं ओर तिल होने पर महिलाओं की सेक्‍स ड्राइव कमजोर होती है और उन्हें पार्टनर के साथ रिश्ते में दिक्‍कतें आ सकती हैं।
  • योनि के ठीक ऊपर तिल होने पर महिला दिखने में आकर्षक होती है और जल्‍दी ही लोगों को अपने व्यवहार से मोहित कर लेती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।