Mokshada Ekadashi 2022: सर्व इच्छा पूर्ति के लिए इस मुहूर्त में आ रही है मोक्षदा एकादशी, जानें महत्व और उपाय

Mokshada Ekadashi 2022: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में एकादशी तिथि पड़ने जा रही है। इस एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोह का नाश होता है और व्यक्ति को मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको मोक्षदा एकादशी के शुभ मुहूर्त, महत्व, उपाय, नियम और व्रत पारण समय के बारे में विस्तृत रूप से बताने जा रहे हैं।
मोक्षदा एकादशी 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त (Mokshada Ekadashi 2022 Date And Shubh Muhurat)
मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली मोक्षदा एकादशी का शुभारंभ 3 दिसंबर, दिन शनिवार को सुबह के 5 बजकर 39 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 4 दिसंबर, दिन रविवार को सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक मोक्षदा एकादशी 3 दिसंबर को ही मनाई जाएगी।
मोक्षदा एकादशी 2022 महत्व (Mokshada Ekadashi 2022 Significance)
माना जाता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से न सिर्फ मोह का नाश होता है बल्कि व्यक्ति को मोक्ष की और भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) के धाम वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है। मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Ashtayam Sewa: क्या होती है अष्टयाम सेवा? जानें इसका महत्व और नियम
मोक्षदा एकादशी 2022 नियम (Mokshada Ekadashi 2022 Niyam)
- मोक्षदा एकादशी के दिन चावलों का सेवन न करें।
- मोक्षदा एकादशी के दिन किसी के भी साथ अनुचित व्यवहार न करें।
- मोक्षदा एकादशी के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन न खाएं।
- मोक्षदा एकादशी के दिन कसी जीव को परेशान न करें।
मोक्षदा एकादशी 2022 उपाय (Mokshada Ekadashi 2022 Upay)
- मोक्षदा एकादशी के दिन एक कपड़े में एक रुपये का सिक्का रखकर उसे भगवान विष्णु को अर्पित करें।
- मोक्षदा एकादशी के दिन गाय या हाथी को पीले रंग(घर में पीला रंग करवाने के वास्तु नियम) का कोई भी मिष्ठान खिलाएं।
- मोक्षदा एकादशी के दिन किसी गरीब को पीले वस्त्र दान में दें।
इसे जरूर पढ़ें:घर में करते हैं हनुमान चालीसा का पाठ तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
मोक्षदा एकादशी 2022 व्रत पारण समय (Mokshada Ekadashi 2022 Vrat Paran Samay)
एकादशी का व्रत पारण हमेशा द्वादशी तिथि को ही करना चाहिए। ऐसे में 4 दिसंबर को दोपहर के 1 बजकर 20 मिनट से दोपहर के 3 बजकर 27 मिनट के बीच में व्रत पारण किया जा सकता है।
तो ये थी मोक्षदा एकादशी से जुड़ी समस्त जानकारी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।