Mohini Ekadashi 2023: कौन था भगवान विष्णु और महादेव का पुत्र?

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी 1 मई को मनाई जाएगी। इसी कड़ी में आज हम आपको भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार और महादेव के पुत्र के बारे में बताने जा रहे हैं।  

bhagwan shiv aur bhagwan vishnu ke putra ka naam

Bhagwan Vishnu Aur Shiv Ka Putra: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का अत्यंत महत्व है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि मोहिनी एकादशी के नाम से जानी जाती है। इस साल मोहिनी एकादशी 1 मई को मनाई जाएगी। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं मोहिनी एकादशी से जुड़ा बड़ा ही रोचक रहस्य। यह रहस्य भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार और भगवान शिव के पुत्र से संबंधित है।

  • पौराणिक कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन हुआ तब अनेकों दिव्य वस्तुएं उस मंथन के दौरान समुद्र से निकली थीं। माता लक्ष्मी का पुनः प्रागट्य भी समुद्र मंथन से हुआ था। इसी समुद्र मंथन से अमृत भी निकला था जिसके लिए देवताओं और असुरों में भयंकर बहस और छीना-झपटी शुरू हो गई।
bhagwan vishnu aur shiv putr
  • जब असुरों का पलड़ा देवताओं पर भारी पड़ने लगा और असुरों ने देवताओं से अमृत छीन लिया तब भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) ने मोहिनी अवतार लिया और असुरों एवं देवताओं के मध्य पहुंच गए। देवताओं ने भगवान विष्णु को प्रणाम किया और असुर भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की सुंदरता में खो गए।
  • माना जाता है कि जब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप लिया तो वह रूप इतना सुंदर और इतना प्रभावशाली था कि देव, दानव, गंधर्व, यक्ष आदि सभी मोहिनी अवतार को देख अवाक रह गए। भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार का वाख्यान करना भी ग्रंथों में ऋषियों के लिए कठिन हो चला था।
  • भगवान विष्णु का मोहिनी रूप सुंदरता की पराकाष्ठा से भी परे है और यही कारण था कि जब भगवान शिव ने भगवान विष्णु को मोहिनी रूप में देखा तो वह खुद को उनके समीप जाने से न रोक सके। ग्रंथों में वर्णित है कि भगवान शिव ने मोहिनी रूप को देख उनकी वंदना स्तुति की।
  • भगवान शिव की वंदना स्तुति से एक ऊर्जा प्रकट हुई। वहीं, भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की सुंदरता से भी एक दिव्य प्रकार उत्पन्न हुआ। जब भगवान शिव (भगवान शिव के रहस्यमयी पुत्र) और श्री हरि की ऊर्जा संयोजित हुई तब उस तेज से एक पुत्र का जन्म हुआ जिन्हें अयप्पा के नाम से जाना जाने लगा।
bhagwan vishnu aur shiv putra
  • इस प्राकार भगवान शिव और भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार के पुत्र कहलाय अयप्पा। अयप्पा की दक्षिण भारत में विशेष रुप से पूजा की जाती है। अयप्पा को हरिहर पुत्र के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों एवं धर्म ग्रंथों में अयप्पा को शास्ता का अवतार माना गया है।

तो ये है भगवान विष्णु और भगवान शिव का पुत्र। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP