महंगे फर्टिलाइजर नहीं बल्कि इस्तेमाल करें ये घरेलू चीजें, डबल होगी पौधों की ग्रोथ

पौधों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए हम सब कुछ करते हैं। महंगे से महंगा फर्टिलाइजर खरीदते है और पौधे में डालते हैं। हालांकि बाजार से खरीदा हुआ फर्टिलाइजर उतना अच्छा नहीं होगा जितना अच्छा आप खुद से घर में फर्टिलाइजर बनाती हैं वह होता है। ऐसे में आपको खुद से घर में फर्टिलाइजर बनाना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे किन चीजों की मदद से फर्टिलाइजर आसानी से बना सकती हैं।
घर पर बनाएं आसानी से लिक्विड फर्टिलाइजर
- इसके लिए आपको सोयाबीन लेना होगा।
- सोयाबीन को रातभर भिगोकर रखना होगा।
- इसका बचा हुआ पानी फेंकने की जगह आप उसे बोतल में रख लें।
- अब इस पानी को घर के पौधों व पत्तियों पर छिड़काव करें।
- इससे पौधे को नाइट्रोजन मिलती है। जिससे पौधे का ग्रोथ भी तेज हो जाता है।
चावल के पानी से बनाएं ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर

- चावल बनाने के बाद बचे हुए पानी यानी मांड को फेंके नहीं।
- मांड को इकट्टा करके एक बोतल में रख लें।
- इस पानी में स्टार्च और एनपीके होता है।
- जिससे पौधों को पर्याप्त पोषण मिलता है।
- इसका छिड़काव सभी पौधे पर करें।
- ध्यान रखे कि चावल के पानी में नमक नहीं होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- सेहतमंद अंजीर का पौधा लगाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
राख से बनाएं ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर

- लकड़ी जलाने के बाद बची हुई राख को फेंके नहीं।
- इसकी मदद से आप ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर बना सकती है।
- राख में पोटेशियम होती है जो मिट्टी का का पीएच बढ़ाने में मदद करती है।
- राख को कंपोस्ट के साथ मिलाकर गार्डन में छिड़कें।
- इससे मिट्टी में सही मात्रा में पीएच बढ़ जाएंगा।
- साथ ही पौधों की ग्रोथ भी जल्दी होगी।
इसे भी पढ़ें- Liquid Fertilizer: क्या है लिक्विड फर्टिलाइजर और कैसे करें गार्डन में इस्तेमाल, जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।