herzindagi
What are the common mistakes made while filing ITR

ITR भरते वक्त भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">अगर आप भी ITR भरते है तो भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां वरना मिनटों में रिजेक्ट हो सकती है एप्लीकेशन। रखें कुछ बातों का खास ख्याल।</span>
Editorial
Updated:- 2023-04-27, 11:08 IST

अगर आपने अब तक अपना ITR नहीं भरा है तो आयकर विभाग आपको आखिरी मौका दे रहा है। कई बार हम ITR भरते वक्त कुछ बड़ी गलतियां कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो आपको इस बार ITR भरते वक्त कुछ मुख्य बातों का खास ध्यान रखना होगा। चलिए जानते हैं किन बातों का रखना चाहिए खास ख्याल।

टैक्स रिटर्न सही तरीके से भरा जाए ये बेहद जरूरी होता है। कई बार कुछ छोटी गलतियों के कारण हमारा एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाता है। खासकर पहली बार भरने वाले टैक्सपेयर्स के लिए ये काफी मायने रखता है। उनके पास सही जानकारी नही होती हैं और वह ना चाहते हुए भी गलती कर देते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ मुख्य बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

अंतिम तारीख का इंतजार ना करें

Most Common Mistakes while Filing Income Tax Return

जल्दबाजी में हम कई बार गलती कर देते है। कई लोग ऐसे होते है जो आखिरी तारिख का इंतजार करते हैं। अगर आप भी उनमें से है तो यह भूलकर भी ना करें। इतना ही नहीं किसी तरह की गलती होने पर आपको उसे सुधारने का समय आखिरी टाइम पर नही मिलता है। सरकार ने ITR भरने की सारी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। ऐसे में आपको कही जाने की जरूरत भी नही है।

इसे जरूर पढ़ें:प्रोविडेंट फंड पर भी अब कटेगा टैक्स

ऑनलाइन-वेरिफिकेशन में देरी

रिटर्न भरने के बाद इसका ई-वेरिफिकेशनबहुत जरूरी होता है। रिटर्न वेरीफाई नही होता है तो रिटर्न की प्रक्रिया अधूरी रहती है। ऐसे में टैक्सपेयर्स को तुरंत रिटर्न का ई-वेरिफिकेशन करवा लेना चाहिए। आप चाहे तो इसे ऑनलाइन वेरीफाई भी करवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:ITR फॉर्म में क्या हुए ये बड़े बदलाव, जानें डिटेल्स

गलत जानकारी ना दें

अगर आप भी ITR में गलत जानकारी देते हैं तो अपनी इस आदत को अभी से बदल दे। ऐसा करने से आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकता है। कई लोग गलत रिटर्न फाइल करते है। कई लोग अपनी आमदनी की सही-सही जानकारी नहीं देते। कई लोग सैलरी के अलावा भी अन्य तरीके से कमाई करते है और इसकी जानकारी वह ITR में नही देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो अपनी इस आदत को बदलें।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


image credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।