Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

मीरा राजपूत नहीं, भाई के रोने पर यह गाना गाकर चुप कराती है मीशा

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के बेटे जैन के रोने पर मीरा चुप नहीं कराती हैं बल्कि उनकी बड़ी बहन मीशा उन्हें चुप कराती हैं।
Updated:- 2019-02-07, 18:12 IST
image

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर के बेटे जैन के रोने पर मीरा चुप नहीं कराती हैं बल्कि उनकी बड़ी बहन मीशा उन्हें चुप कराती हैं। बॉलीवुड एक्टमर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। पिछले साल सितंबर में मीरा राजपूत ने अपने दूसरे बच्चेर को जन्म  दिया था। मीरा और शाहिद ने उसका नाम ज़ैन रखा। 

misha and her brother zain kapoor relationship

मीरा राजपूत ने मीशा को किया तैयार 

मीरा राजपूत ने अपनी बेटी मीशा और बेटे ज़ैन से जुड़ी कई बातें अपने फैंस के साथ शेयर की। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत के फैंस ने उनसे सवाल किया कि उन्‍होंने बड़ी बहन बनने के लिए मीशा को कैसे तैयार किया तो इस सवाल का जवाब मीरा ने ये कहते हुए दिया, 'हमने उससे इसके बारे में बात की थी। उसे खूब किताबें और कहानियां पढ़कर सुनाईं। हमने उसे मां की मदद करना, उनके लिए एक ग्लास पानी लाना हो या जैन के रोने पर उसे चुप कराना हो। यह सब सिखाया। हमने उसे यह महसूस करवाया कि वह बेबी मानों उसका खुद का हो।“ 

इसे जरूर पढ़ें: शाहिद और मीरा की लाडली मीशा हो गई हैं तैयार नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए

misha and her brother zain kapoor relationship

इस सवाल जवाब राउंड के दौरान फैन ने जब मीरा से पूछा कि वह दूसरी बार मां बनने के बाद कोई बदलाव महसूस करती हैं तो उन्होंने लिखा, इस बार मैं पहले से कई गुना रिलैक्स मां हूं। 

misha and her brother zain kapoor relationship

इसके अलावा फैंस ने उनके और शाहिद की पहली मुलाकत के बारे में भी सवाल पूछा। मीरा ने बताया कि तब वह 16 साल की थीं और एक फैमिली फ्रेंड के घर सूफी संगीत कार्यक्रम के लिए गई थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके और शाहिद के पिता दोनों को ही इस तरह के म्यूगजिक बहुत पसंद हैं। 

 

यहां बता दें कि जब मीरा और शाहिद की शादी हुई थी तो उस दौरान मीरा और शाहिद के बीच 13 साल की उम्र का अंतर था जिसकी वजह से इन दोनों की शादी महीनों तक सुर्खियों में बनी रहीं। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।