तलाक या Divorce एक ऐसा शब्द है जिसे सुनकर ही लोगों के मन में बहुत निगेटिव भावनाएं भर जाती हैं। ऐसा लगता है कि बस इसके अलावा तो कुछ भी हो जाए वो बेहतर है। पर क्या वाकई लोग ऐसा सोच रहे हैं? अगर तलाक इतना निगेटिव है, तो भारत में इसकी दर बढ़ क्यों रही है? भारत में शादी को बहुत ही पवित्र बंधन माना जाता है और तलाक का नाम अभी भी दबी जुबान में लिया जाता है। पर अगर आप खुद अपने आस-पास के हालात को देखें, तो पाएंगे कि कई ऐसे जोड़े हैं जो अपनी शादियों से खुश नहीं हैं और तलाक के बारे में सोच रहे हैं।
इसमें सामाजिक उथल-पुथल, शादी को लेकर बदलती हुई धारणाएं, लोगों के आपसी रिश्ते तो मायने रखते ही हैं, लेकिन साथ ही मायने रखती है लोगों की सोच जो शादी को लेकर तेजी से बदल रही है।
यकीनन लोग कहेंगे कि अभी भी भारत में तलाक की दर सिर्फ 1% ही है, लेकिन आप अगर सिर्फ पिछले 7-8 साल का डेटा उठाकर देखेंगे, तो ये 30-40% बढ़ गया है। पिछले साल सितंबर में मनीकंट्रोल द्वारा किए गए सर्वे में ये बात सामने आई थी। इस सर्वे में बताया गया था कि पिछले 7 सालों में तलाक की दरें बहुत तेजी से बढ़ी हैं और ये सिर्फ शहरी इलाकों में नहीं, बल्कि गांवों में भी हो रहा है।
ये आंकड़े बताते हैं कि तलाक और बच्चों को लेकर समाज में तेजी से बदलाव आ रहा है, लेकिन ऐसा हो क्यों रहा है? आखिर क्यों बढ़ रही है तलाक की दरें? इसे लेकर कुछ अनुमान लगाए जा सकते हैं। हमने इसके बारे में Dr Bhavna Barmi, Fortis Hospital, Senior Child Psychologist and Relationship Counsellor से बात की। उनका मानना है कि तलाक बढ़ने का एक कारण ये भी हो सकता है कि लोग अब सही और गलत समझने लगे हैं। सिर्फ हाथ उठाना और घरेलू हिंसा करना गलत है, यह धारणा जा रही है। आपके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाना और आपसे गलत व्यवहार करना भी गलत माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- चुपके से कॉल रिकॉर्ड करना नहीं है गलत! जानिए तलाक के मामलों में किन-किन चीजों को कोर्ट मानता है सबूत
ऐसे में तलाक के कारणों को बहुत ध्यान से देखते हैं-
1. जबरन शादी करवाना
- किसी की शादी जबरदस्ती करवाना भी भारत में एक ट्रेंड है।
- हम सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी के मामले में ही देख सकते हैं कि कितना मुश्किल होता है जबरदस्ती की शादी करवाना और उसके नतीजे झेलना।
- फोर्स से किसी की शादी करवाने पर इमोशनल अटैचमेंट नहीं होता और ऐसे में कुछ ही दिनों में पति के साथ झगड़े आदि होने लगते हैं।

2. मेंटल वॉयलेंस
- जैसा डॉक्टर भावना ने बताया, सिर्फ फिजिकल वॉयलेंस ही सब कुछ नहीं होता है। मेंटल वॉयलेंस एक बहुत बड़ा कारण होता है तलाक का।
- बात-बात पर बुराई करना, बात ना मानना, समझने की कोशिश ना करना।
- पार्टनर को नीचा दिखाना भी मेंटल वॉयलेंस का कारण हो सकता है।
3. कमिटमेंट की कमी और चीटिंग
- कई बार तलाक का कारण कमिटमेंट इश्यू होते हैं। शादी के बाद भी लोग किसी एक पार्टनर से कमिट करने में कतराते हैं।
- एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ऑप्शन बहुत ज्यादा हो जाते हैं।
- ट्रस्ट टूटना तलाक का बहुत बड़ा कारण बन जाता है।

4. सही कम्युनिकेशन ना होना
- खुलकर बात ना करना।
- प्रॉब्लम्स को डिस्कस करने की जगह उन्हें अवॉइड करना।
- गलतफहमी को खत्म करने की जगह उसे चलने देना। आदि भी तलाक का कारण हो सकता है।
- किसी भी रिलेशनशिप में अपनी समस्या को पार्टनर से साझा करना भी बहुत जरूरी हो गया है।
5. पैसों की समस्या होना
- फाइनेंशियल समस्याएं बहुत ज्यादा परेशान कर सकती हैं।
- खासतौर पर मिडिल क्लास परिवारों में पैसों की समस्या बड़े झगड़ों का कारण बन सकती है।
- शादी के पहले साल में ही अगर पैसों को लेकर स्ट्रेस शुरू हो गया है, तो दिक्कत बढ़ सकती है।
6. घरेलू हिंसा
- भले ही लोग मानें या ना मानें, लेकिन घरेलू हिंसा अभी भी छोटे गांव से लेकर किसी महानगर तक एक बहुत बड़ा कारण है तलाक का।
- इमोशनल और फिजिकल एब्यूज तलाक का एक मुख्य कारण होता है।
- इसके बाद शादी को निभाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
7. बिना सिर पैर की अपेक्षाएं
- शादी को लेकर कई बार लोग परियों की कहानियों के बारे में सोचने लगते हैं।
- पतियों को पत्नियां 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' तुलसी जैसी चाहिए या फिर 'कभी खुशी कभी गम' की पू जैसी।
- लड़कियों को शादी के बाद प्रिंसेज ट्रीटमेंट चाहिए, लेकिन वो खुद कुछ करने को तैयार नहीं।
- लोग अपने पार्टनर के लिए अलग-अलग तरह के पैमाने सेट कर देते हैं और यही खराब है।
8. अल्कोहल
- आप शायद इस समस्या को छोटा समझें, लेकिन शादी तोड़ने के लिए ये एक बहुत अहम कारण हो सकता है।
- अल्कोहल के कारण एक पार्टनर हमेशा नशे में रहता है और दूसरा इंतजार ही करता रह जाता है।
- इंतजार करने वाले के लिए ये सब झेलना आसान नहीं होता।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों टूटते हैं रिश्ते? ये हैं तलाक के 3 बड़े कारण, एक्सपर्ट से जानिए कैसे बचाई जा सकती है शादियां
9. पारिवारिक मनमुटाव
- भारत में प्राइवेसी के बारे में ज्यादा लोग जानते नहीं हैं। इसे समझने में लोगों को दिक्कत होती है।
- पति-पत्नी के बीच में बोलना या उनकी बातों को अलग-अलग तरह से समझाना गलत है।
- परिवार वाले अक्सर अपनी लिमिट भूल जाते हैं।
- ऐसे में पति पत्नी के बीच में टेंशन बढ़ना स्वाभाविक है।
10. सामाजिक दबाव
- कई बार पार्टनर को लेकर आपके आस-पास वाले ऐसी धारणा बना लेते हैं कि ना चाहते हुए भी शादी टूट जाती है।
- शादी में समाज बहुत बड़ा रोल अदा कर सकता है। अगर आस-पास वालों को लगता है कि पार्टनर गलत है, तो कई बार हमें भी गलत लगने लगता है।
- ये पीयर प्रेशर जरूरत से ज्यादा परेशान कर सकता है।
11. सोच में मतभेद
- तलाक हमेशा आपसी मतभेद के कारण होता है, लेकिन आपसी मतभेद में सोच का अंतर भी होता है।
- सोच बहुत मायने रखती है। कई बार पॉलिटिकल डिफरेंस भी सोच में परिवर्तन ला सकते हैं।
- धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और बच्चों को पालने के तरीके को लेकर भी तलाक हो सकते हैं।
ऐसे में अगर आपको लगता है कि तलाक का कोई और कारण हो सकता है, तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों