Mangalam Bhagwan Vishnu Mantra Chanting Benefits: विवाह मंत्र 'मंगलम भगवान विष्णु' को रोजाना जपने के लाभ और महत्व

Mangalam Bhagwan Vishnu Mantra Ka Mahatva Aur Labh: हिन्दू धर्म में मंत्रों का बहुत महत्व माना जाता है।
मंत्रों का स्थान पूजा-पाठ, ध्यान, अनुष्ठान आदि में देखने को मिलता है। मंत्रोच्चार से दिव्य ऊर्जा वातावरण में जन्म लेती है।
मान्यता है कि मंत्रों को सुनने, बोलने और जपने से व्यक्ति के व्यक्तित्व में कई सकारात्मक और दिव्य बदलाव आते हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि मंत्रों से हमें कई लाभ भी प्राप्त होते हैं जो जीवन को उच्च स्तर तक पहुंचाते हैं।
ऐसा ही एक मंत्र है 'मंगलम भगवान विष्णु'। आइये जानते हैं इस मंत्र के महत्व और इसे जपने से मिलने वाले लाभों के बारे में।
भगवान विष्णु का मंत्र 'मंगलम भगवान विष्णु'
मङ्गलम् भगवान विष्णुः मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः मङ्गलाय तनो हरिः॥
यह भी पढ़ें: Mantra Significance: इन मंत्रों को लिखकर जपने से मिलते हैं कई लाभ, जानें नियम
भगवान विष्णु के मंत्र 'मंगलम भगवान विष्णु' का अर्थ
भगवान विष्णु मंगल हैं, जिसके ध्वज में गरुड़ हैं उसका मंगलमय हो
कमल जैसे नेत्र वालों का मंगलमय हो, वह प्रभु हरि सब मंगलमय करें।
भगवान विष्णु के मंत्र 'मंगलम भगवान विष्णु' का महत्व
- 'मंगलम भगवान विष्णु' मंत्र विवाह मंत्र कहलाता है।
- इस मंत्र (मन की शांति के लिए मंत्र) का उच्चारण हर शुभ कार्य से पहले किया जाता है।
- विशेष तौर पर यह मंत्र विवाह के दौरान फेरों के समय बोलते हैं।
- विवाह जैसे मांगलिक कार्य में इस मंत्र के उच्चारण से बाधा नहीं आती है।
- किसी भी शुभ काम से पहले यह मंत्र बोलने पर कार्य सफल होता ही है।
- ऐसा नहीं है कि इस मंत्र को शुभ कार्य क दौरान ही बोला जाता है।
- इस मंत्र का रोजाना जाप करने के भी कई लाभ मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'
भगवान विष्णु के मंत्र 'मंगलम भगवान विष्णु' के लाभ
- 'मंगलम भगवान विष्णु' मंत्र का रोजाना जाप करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।
- इस मंत्र के रोजाना जाप से विवाह (सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय) में हो रही देरी दूर होती है और विवाह के योग बनाते हैं।
- इस मंत्र के जाप से आर्थिक तौर पर आ रही बाधा का भी नाश होता है और उन्नति होती है।
- इस मंत्र को रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में जपने से सभी मनोकामनाओं की शीघ्र ही पूर्ति होती है।
ये है अगस्त 2023 में आने वाले सभी व्रतों और त्यौहारों की सूची। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।