Malmas 2023: मलमास में इन कामों को करने से खुल जाता है भाग्य

Malmas 2023 Mein Kare Ye Kaam: हिन्दू धर्म में मलमास का समय बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।
इस साल मलमास का आरंभ 18 जुलाई, दिन मंगलवार से हो रहा है और समापन 16 अगस्त को होगा।
जहां मलमास में कुछ कामों पर पाबंदी होती है तो वहीं, कुछ कार्यों को करना बहुत शुभ माना जाता है।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि मलमास में किन कामों को करना चाहिए।
करें पूजा-पाठ
- मलमास के दौरान शुभ कार्यों को करने कि मनाही होती है।
- ऐसे में ज्यादा से ज्यादा भगवान का पूजा-पाठ करना चाहिए।
- मलमास में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ होता है।
लगाएं खीर का भोग
- मलमास में माता लक्ष्मी को खीर का भोग अवश्य लगाना चाहिए।
- ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा घर में बरसती रहती है।
- धन लाभ के योग बनते हैं और धन वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: Malmas 2023: जानें कब से शुरू हो रहा है मलमास, इस दौरान क्या न करें
इन वस्तुओं का दान
- पीले वस्त्र, पीले रंग का अनाज और पीले फूलों का दान करें।
- पीली वस्तु का दान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।
- भगवान विष्णु की कृपा से दुख दूर हो जाते हैं।
करें तुलसी पूजा
- मलमास में तुलसी की पूजा के साथ-साथ तुलसी के आगे दीपक जलाएं।
- तुलसी चालीसा का पाठ करें और जल में तुलसी डालकर अवश्य पिएं।
दें सूर्य को अर्घ्य
- मलमास के दौरान रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य दें। सूर्य मंत्रों का जाप करें।
- ऐसा करने से भाग्य साथ देने लगता है और संकट दूर होते जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Sawan 2023: इस बार सावन में इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा
करें शंख की पूजा
- मलमास में शंख की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।
- शंख पूजन से घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है।
- घर की तंगी दूर होती है और घर में पैसा टिकने लगता है।
करें परिक्रमा
- मलमास में पीपल के पेड़ की पूजा करने के बाद परिक्रमा भी करनी चाहिए।
- रोजाना पीपल की परिक्रमा करने से दोष दूर होते हैं और तरक्की मिलती है।
- पीपल की परिक्रमा से वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होता है और मधुरता आती है।
आप भी मलमास के दौरान इन कामों को कर अपने भाग्य को चमका सकते हैं और भगवान की कृपा पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।