Home Decor Ideas: किचन के बेकार और गंदे बर्तनों को फेंके नहीं, बनाएं खूबसूरत होम डेकोर आइटम्स, हर कोई करेगा तारीफ

यदि आप भी अपने किचन के बर्तनों को खराब हो जाने के बाद उन्हें फेंक या बेच देती हैं। आज हम आपको इन्हें रियूज करके कुछ होम डेकोर आइटम्स बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिनको ट्राई करके आप भी अपना घर खूबसूरत बना सकती हैं।       
best out of waste

हमारे घर में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं। जिनको हम इस्तेमाल करने के बाद अक्सर फेंक या कभी बेच भी देते हैं। दरअसल, घर में रखी बेकार चीजें हमें कबाड़ लगने लगती हैं। जिसके चलते हम उनको हटाने के सोचने लगते हैं, लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि घर में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं। जिनका हम रियूज करके घर को सजाने और इस्तेमाल होने वाली चीजें बना सकते हैं। इन चीजों को देखकर कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा पाएगा कि उनको आपने वेस्ट चीजों से तैयार किया है।

यदि आप भी अपने घर में रखीं बेकार चीजों को फेंक देती हैं, तो आज के बाद आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। हम आज आर्टिकल में आपको किचन में बेकार हो चुके बर्तनों को रीयूज करके होम डेकोर के आइटम्स बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई करके अपना घर सुंदर-सुंदर चीजों से सजा सकती हैं। इन्हें देखकर कोई यकीन भी नहीं कर पाएगा। आइए जानें इनको बनाने का तरीका।

ज्वेलरी बॉक्स

jwellry box

यदि आपके घर की किचन में कोई ढक्कनदार डब्बा खराब हो गए है, तो आप उसका बढ़िया सा ज्वेलरी बॉक्स बना सकती हैं। इसके लिए आपको उस डब्बे और ढक्कन पर पेस्ट करना है। उसके बाद उसपर मार्केट से फ्लावर और स्टोन लाकर चिपका दें। आप चाहे तो ग्लू की मदद से किनारों पर लेस भी चिपका सकती हैं। आपका बढ़िया सा ज्वेलरी बॉक्स बनकर तैयार है।

मेकअप ब्रश स्टैंड

brush orgniser

यदि आपके ब्रश घर में इधर-उधर फैले रहते हैं, तो आप उनके लिए किचन के बेकार ग्लास या किसी लंबे डब्बे की मदद से स्टैंड बना सकती हैं। आपको इसके लिए एक ग्लास या डब्बा लेना होगा फिर उसके ऊपर मार्केट से लेकर कोई पेपर चिपकाएं। अब इसके ऊपर आप कागज से बने फ्लावर या कोई भी शेप का पैटर्न काटकर स्टिक कर सकती हैं। आपका मेकअप ब्रश स्टैंड बनकर तैयार हैं।

फ्रूट बास्किट

fruit basket

किचन में खराब हो चुकी बेकार कड़ाही या स्टील की छलनी से आप डाइनिंग टेबल पर रखने वाली फ्रूट बास्किट रेडी कर सकती हैं। इसके लिए आप उसके ऊपर या तो पेंट कर सकती हैं या फिर एलुमिनियम फॉइल चढ़ा सकती हैं। आपकी फ्रूट बास्किट बनकर एकदम तैयार है।

कप की लिड

cup lid

आपके किचन में अक्सर प्लास्टिक के डिब्बों के ढक्कन बेकार या ढीले हो जाते होंगे। ऐसे में आप इनको कप की लिड बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि वो प्लास्टिक के हैं तो आप उनको कप के ऊपर कवर कर सकती हैं और यदि वो स्टील या लोहे के हैं तो उनको आप उनसे कोस्टर बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Home Decor Hacks: पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक

गार्डन के गमले

flower pot

दूध लाने वाली केन के बेकार हो जाने पर आप उसकी मदद से अपने इनडोर या आउटडोर प्लांट को रखने का गमला बना सकती हैं। इसमें हेंडल होने की वजह से इसको टांगना भी आसान होता है। इसके लिए आप दूध की केन लेकर उसपर पेंट कर दें। अब उसमें आप अपनी पसंद का कोई भी पौधा लगा सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP