मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी, दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश कर पुनः शुभ स्थिति में आ जाते हैं। ऐसे में इस दिन कुछ पुण्यकर कार्यों को करने से न सिर्फ सूर्य ग्रह की कृपा मिलती है बल्कि जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है और हर काम में सफलता मिलने लग जाती है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मकर संक्रांति के दिन गाय को भोजन अवश्य कराना चाहिए। इससे व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
गुड़ और गेहूं का संबंध सूर्य ग्रह से माना गया है। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से जहां एक ओर कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है तो वहीं, गौ माता का आशीर्वाद भी बना रहता है। मकर संक्रांति के दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti Upay 2025: मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय, साल भर धन-धान्य से भरा रहेगा घर
मकर संक्रांति के दिन गाय को गोंद के लड्डू खिलाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गाय को गोंद के लड्डू खिलाने से न सिर्फ घर में सफलता प्राप्ति के अमार्ग खुलते हैं बल्कि भाग्य में वृद्धि होती है। व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और ग्रह दोष भी दूर हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर कौन से मंत्रों का जाप करें?
मकर संक्रांति के दिन गाय को तिल और पंजीरी भी खिलाना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि तिल से बनी किसी चीज का भोग गाय को इस दिन खिलाने से पिट शांत होते हैं और शनिदेव भी प्रसन्न रहते हैं। वहीं, पंजीरी खिलाने से पारिवारिक क्लेश दूर होता है और सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर गाय को मकर संक्रांति के दिन क्या-क्या खिलाना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।