Maiya Samman Yojana: हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की महिलाओं के लिए एक शानदार योजना की शुरुआत की है। झारखंड की महिलाओं को सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की ओर से मैया सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत 56 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 5000 रुपए की राशि आएगी। बता दें कि सरकार की ओर से घोषणा की गई थी कि 6 जनवरी 2025 को सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में उनकी 5000 रुपए की राशि जमा की जाएगी। यह पैसा दिंसबर और जनवरी माह की दो किस्तों को कवर करेगा।
अगर आप भी झारखंड सरकार की मैया सम्मान योजना के तहत लाभ उठा रही हैं, तो आप अपने पेमेंट स्टेट्स की जांच घर बैठे कर सकते हैं। आइए जानें मैया सम्मान योजना का पेमेंट स्टेट्स कैसे चेक करें?
यह भी देखें-Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: जानें कैसे इस योजना के तहत मिलते हैं महिलाओं के 1-1 हजार रुपये?
कब शुरू हुई थी मैया सम्मान योजना?
साल 2023 के अगस्त माह में मैया सम्मान योजना की शुरुआत की गई थी। शुरुआत में इस योजना के तहत 18 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को 1000 रुपए की मासिक सहायता दी जाती थी। वहीं, दिसंबर 2023 में इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया था। कुछ लाभार्थियों को दिसंबर की किस्त पहले ही मिल चुकी है। वहीं, बाकी के बचे हुए लाभार्थियों को 6 जनवरी 2025 को उनकी किस्त मिल चुकी है।
पेमेंट स्टेट्स की जांच कैसे करें?
- अगर आप इस योजना का लाभ ले रही हैं, तो इसके पेमेंट स्टेट्स की जांच भी आप आसानी से कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपनी लॉगइन आइडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें।
- अब आपको पेमेंट स्टेट्स चेक करने का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद, अपना लाभार्थी नंबर, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी मिलेगा, उसे वैरिफाई करें।
- इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आपकी स्क्रीन पर पेमेंट स्टेट्स दिखे जाएगा।
मैया सम्मान योजना का उद्देश्य
झारखंड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। यह योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने का एक अहम कदम है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi/freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों