महाकुंभ संगम जाने के बाद नहीं करना चाहती पछतावा, जाने से पहले देख लें ये वीडियो... बच सकती हैं आप

हिंदू धर्म में महाकुंभ एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जो हर 12 साल बाद चार पवित्र स्थानों पर आयोजित किया जाता है। वहीं महाकुंभ भी चार विभिन्न तरह से आयोजित होता है। अब ऐसे में अगर आप भी शाही स्नान करने के लिए जा रहे हैं तो सबसे पहले जरूर है अपना ध्यान रखना। आइए इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे वायरल वीडियोज के बारे में बताएंगे, जिससे आपको सही दिशा-निर्देश के साथ शाही स्नान करना है। 
mahakumbh viral videos must know all the protocols before going to prayagraj shahi snan

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मां गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के पवित्र संगम में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला, महाकुंभ, चल रहा है। यह मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ है और 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए हर दिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

साधु-संतों के साथ-साथ दुनियाभर से लोग यहां स्नान करने आ रहे हैं। मौनी अमावस्या के दिन यहां भारी भीड़ उमड़ी थी। आपको बता दें, इस महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। अभी तक 17 करोड़ लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। वहीं 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान अभी भी चल रहा है। आज पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण भी घाटों पर किए जा रहे हैं। जिसके कारण इस दिन बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए पहुंचे है। आज लगभग 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र संगम में स्नान कर रह रहे हैं।

इसी कड़ी में आज मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में काफी भीड़भाड़ देखने को मिल रहा है। लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए घाटों पर पहुंचने निकले। जिसके कारण भगदड़ मच गई। अब ऐसे में अगर आप भी शाही स्नान करने के लिए जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखने की जरूत है। इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही वायरल वीडियोज के बारे में भी बताएंगे।

भीड़ में पति को खोने से बचाने के लिए महिला ने लगाया जुगाड़

वीडियो इंस्टाग्राम पर @rasganiasarjeet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अभी तक करीब पांच करोड़ लोग देख चुके हैं, जबकि लाखों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर हजारों लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुंभ मेले की भीड़ में एक महिला सिर पर बोझा लेकर चल रही है। उसके हाथ में एक रस्सी है। यह रस्सी महिला के पीछे चल रहे बुजुर्ग व्यक्ति की कमर से बंधी है। महिला आगे-आगे चल रही है और शख्स पीछे-पीछे। यह देखकर लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि एक जोड़ा है जिसमें महिला पति को मेले की भीड़ में खोने के डर से रस्सी से बांधे है।

इसे जरूर पढ़ें - Prayagraj Stampede: आखिर कैसे मची भगदड़, क्या हुआ महाकुंभ में कल रात... जानें इससे पहले कब-कब आस्था का केंद्र बना हादसों का स्थान

रिजर्वेशन के बाद भी ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहें हैं यात्री

वायरल वीडियो में एक यात्री को स्टील की बाल्टी से ट्रेन के गेट के बीच लगे शीशे को तोड़ते हुए दिखाया गया है। यात्री इसलिए नाराज था, क्योंकि ट्रेन का गेट बंद था। गेट बंद होने के चलते वह गुस्सा हो गया और उसने स्टील की बाल्टी से ट्रेन के गेट का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसने शीशे को अंदर से खोला, ताकि बाकी की भीड़ भी ट्रेन के अंदर बैठ सके। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में एक यात्री ने अपने डिब्बे का दरवाजा खोलकर आने-जाने के रास्ते पर बैठे लोगों को दिखाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे भारतीय रेल की दुर्व्यवस्था का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सामान्य घटना बता रहे हैं।

वीडियो को देख लगा सकते हैं भीड़ का अंदाजा

महाकुंभ में श्रद्धालु की भारी भीड़ उमड़ती ही जा रही है। जिसके कारण कितने लोग घायल भी हुए है। आप इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Maha kumbh 2025: एक दिन की छुट्टी में कैसे जाएं महाकुंभ? प्रयागराज की इन जगहों के भी लें मजे

अगर आप भी जा रहे हैं शाही स्नान करने तो इन प्रोटोकॉल्स का रखें ध्यान

maha-kumbh-2025_752521a51088fe2b3c79deab67f1f3ce

  • आप शाही स्नान करने के लिए कोई तिथि न देखें, तो ही सही रहेगा। आप किसी भी दिन जाकर स्नान करके पुण्य अर्जित कर सकते है।
  • महाकुंभ में भीड़ को देखते हुए आप अपने बच्चों को लेकर न आएं।
  • महाकुंभ में शाही स्नान के लिए आप किसी भी घाट पर जा सकते हैं।
  • स्नान के लिए समय न देखें, अगर आपको किसी भी समय थोड़ी जगह भी मिलती है तो आप स्नान कर लें और मंत्रों का जाप कर लें। इतना ही करने से आप पुण्य अर्जित कर सकते हैं।
  • अगर आप शाही स्नान करने के लिए आ रहे हैं तो जितना हो सके कम सामान ही लेकर जाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- @instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP