image

Ganga Snan 2025: गंगा नदी में करने जा रहे हैं स्नान, तो डुबकी लगाते समय ध्यान रखें ये जरूरी नियम

गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना जाता है। इसलिए हर एक शुभ काम में गंगाजल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो त्योहारों पर गंगा स्नान करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ नियमों का ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2025-10-28, 18:57 IST

गंगा जो सबसे पवित्र नदी मानी जाती है। इस नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं। साथ ही उसके कष्टों का निवारण होता है। इसलिए घरों में पूजा या किसी भी शुभ काम से पहले गंगाजल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। इसे लोग भगवान के स्नान के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। जब भी लोगों को मौका मिलता है, तो शुभ समय देखकर गंगा स्नान करने भी जाते हैं। गंगा स्नान का त्योहार भी इस बार 5 नवंबर को पड़ रहा है। इस दिन लाखों की संख्या में लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे। अगर आप भी गंगा में स्नान करने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आपको कुछ नियमों का खास ध्यान रखना पड़ेगा।

गंगा स्नान से पहले करें जल को स्पर्श

गंगा को पवित्र नदी कहा जाता है। ऐसे में गंगा स्नान करने से पहले आपको इसे स्पर्श जरूर करना चाहिए। साथ ही गंगा माता से स्नान की अनुमति मांगनी चाहिए। आप इसके लिए हाथ जोड़कर गंगा माता को प्रणाम करें। इसके बाद पैर गंगा में डालें। फिर स्नान के लिए डुबकी लगाएं। इससे आप गंगा माता में स्नान अच्छे से कर सकती हैं। साथ ही किसी भी नियम का उल्लंघन करने से बच सकती हैं। आप गंगा स्नान से पहले गंगा पापं शशी तापं दैन्यं कल्पतरुस्तथा। पापं तापं च दैन्यं च हन्ति सज्जनसङ्गमः।। मंत्र का जाप जरूर करें।

1 - 2025-10-28T174016.862

गंगा में डुबकी के समय नहीं करें साबुन का इस्तेमाल

कई सारे लोग ऐसे होते हैं, तो गंगा स्नान करते समय साबुन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे गंगा मां का अपमान होता है। साथ ही नदी का पानी भी अपवित्र माना जाता है। इसलिए आपको साबुन, शैंपू या अन्य चीजों का इस्तेमाल गंगा में डुबकी लगाते समय बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे बेहतर है कि आप पहले गंगा में स्नान करके होटल या धर्मशाला में जाकर अच्छे से स्नान करें।

इसे भी पढ़ें: सपने में गंगा स्नान करने का क्या मतलब होता है

गंगा में डुबकी लगाने के कपड़ों को न धोएं

अगर आपको लगता है कि गंगा स्नान के बाद आप कपड़ों को धोते हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सबसे गलत और गंगा माता की पवित्रता के लिए गलत माना जाता है। इसलिए आपको गंगा में डुबकी लगाने के बाद इस कार्य को कभी नहीं करना चाहिए। साथ ही इसे करने वाले व्यक्तियों को रोक सकते हैं।

3 - 2025-10-28T174018.497

इसे भी पढ़ें: गायत्री जयंती के दिन जरूर करें इस खास स्तोत्र का पाठ, गंगा स्नान जितना मिलेगा पुण्य

गंगा में डुबकी लगाते समय इन चीजों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। साथ ही आपको इन बातों को अन्य लोगों को भी बताना चाहिए, ताकि आप अच्छे से गंगा स्नान कर सकें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;