उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बहुत दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि वहां पर जानें के लिए कई सारे रास्तों को भी बंद किया गया है, ताकि गाड़ी या अन्य वाहनों की वजह से वहां पर जाम न लग सके। लेकिन इसके बाद भी लोग इसमें स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। हर रोज लाख लोग यहां पर डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें वापस पहुंचने में किसी तरह का साधन आसानी से नहीं मिल पा रहा है।
ऐसे में बहुत लंबे समय तक के लिए उन्हें प्रयागराज में रुकना पड़ रहा है। लेकिन अगर आप चाहते हैं इस यात्रा को सिर्फ एक दिन में पूरा करना तो इसके लिए बेस्ट है कि आप फतेहपुर से प्रयागराज का सफर करें। इस जगह से आप 1 दिन में प्रयागराज भ्रमण कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं प्रयागराज पहुंचने में कितना समय लगता है और किन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
एक दिन में घूमें प्रयागराज
अगर आप भी महाकुंभ में जानें की इच्छा रखते हैं, तो इसके लिए बेस्ट है कि आप पहले फतेहपुर आकर रुकें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस जगह से प्रयागराज 128.9 किमी है। मतलब इस जगह से अगर आप प्रयागराज के लिए अपनी गाड़ी से निकलेंगे तो आपको 2 से 3 घंटे का समय लगेगा। अगर ट्रैफिक नहीं मिला तभी। वहीं ट्रेंन से ट्रेवल करने में आपको 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में आपको पहुंचने में समय भी ज्यादा नहीं लगेगा। साथ ही, आप एक ही दिन में सभी चीजों को घूमने के बाद वापस पहुंच पाएंगी।
महाकुंभ में करें स्नान
अगर आप अपनी गाड़ी से प्रयागराज के लिए निकल रहे हैं, तो आप 2 से 3 घंटे में संगम पहुंच जाएंगे। लेकिन गाड़ी आपको 11 किमी दूर खड़ी करनी पड़ेगी। वहां से आपको महाकुंभ के लिए पैदल जाना होगा। इसके बाद आप वहां पर स्नान करें। आसपास मौजूद मंदिरों में दर्शन करें। आप चाहें तो कुछ खास जगहें हैं वहां पर जाकर भी घूम सकते हैं। इसके बाद अपनी गाड़ी से रात तक फतेहपुर पहुंच जाएं। इससे आपक छुट्टी का इस्तेमाल भी हो जाएगा। साथ ही, आपको महाकुंभ जानें के लिए ज्यादा समय की छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Personal Experience: महाकुंभ के लिए जा रही हैं प्रयागराज, जानें बस स्टैंड से लेकर संगम घाट तक पहुंचने का रास्ता
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप पहली बार प्रयागराज जा रहे हैं, तो अपने साथ जरूरी कागजात जरूर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि महाकुंभ की भीड़ में कई बार लोग अपनों से बिछड़ जाते हैं। ऐसे में आपको खोजने में मदद मिलेगी।
- महाकुंभ में कुछ भी महंगी चीज ले जानें की जरूरत नहीं है। इसमें चीजें खोने का डर रहता है।
- महाकुंभ यात्रा के दौरान सारे कानूनी प्रोटोकॉल को फॉलो करें, ताकि आपको कोई परेशानी न हो।
- रहने की बुकिंग पहले से ही करवाएं। इससे आपको ठहरने में दिक्कत नहीं होगी।
फतेहपुर से प्रयागराज जानें में आपको भीड़ भी कम मिलेगी। साथ ही, ठहरने के लिए होटल मिल जाएंगे। इससे आप सभी काम समय पर कर लेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों के लिे इधर- उधर जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Maha Kumbh Tour Package: महाकुंभ के लिए IRCTC का 3 सबसे शानदार टूर पैकेज, प्रयागराज के साथ कई जगहों के होंगे दर्शन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik/ Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों