माधुरी दीक्षित, अनुष्‍का-विराट, करण जौहर संग कई सेलिब्रिटीज ने किया Lockdown On Domestic Violence का सपोर्ट, देखें वीडियो

घरेलू हिंसा पर लॉकडाउन लगाने से जुड़ा वीडियो हो रहा है वायरल। सेलिब्रिटीज कर रहे हैं #lockdownondomesticviolence अपील। देखें वीडियो। 
Updated:- 2020-04-20, 12:26 IST
Anushka Sharma lockdown video

पूरा देश कोरोना वायरस जैसे गंभीर संक्रमण से निपटने की जंग लड़ रहा है। इस संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन स्थिति है। सभी लोग इस वक्‍त अपने-अपने घरों में बंद हैं। देखा जाए तो परिवर संग वक्‍त बिताने का यह अच्‍छा समय भी है। मगर, इस दौरान देशभर में घरेलू हिंसा के मामले दोगुने बढ़ गए हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि राष्‍ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट कह रही हैं। 

आयोग की रिपोर्ट में इस बात पर दावा किया गया है कि बीते 25 दिनों में कई शहरों से महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की शिकायतें आ रही हैं। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि आम दिनों से यह मामले दुगने हो गए हैं। इतना ही नहीं आयोग द्वारा बताया गया है कि लॉकडाउन से पहले और लॉकडाउन के बाद के आंकड़े चौकाने वाले हैं।

इसे जरूर पढ़ें: एक्ट्रेस एकावली खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा और घरेलूू हिंसा पर कहीं दो-टूक बातें

 

 

 

View this post on Instagram

Let’s put a #LockdownOnDomesticViolence! #Dial100 @cmomaharashtra_ @dgpmaharashtra @adityathackeray @aksharacentreindia @madhuridixitnene @anushkasharma @virat.kohli @rahulbose7 @faroutakhtar @balanvidya @rohitsharma45 @mitaliraj2634 @karanjohar

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) onApr 19, 2020 at 8:47am PDT

 

लॉकडाउन के पहले घरेलू हिंसा के कम मामले थे वहीं 22 मार्च के बाद लॉकडाउन के दौरान दोगुने मामले दर्ज किए गए हैं। यह आंकड़ें वाकई में हैरान कर देने वाले हैं। ऐसे में घरेलू हिंसा के मुद्दे को उठाने और लोगों को इसके बारे जागरूक करने के लिए बॉलीवुड, टीवी इंडस्‍ट्री और खेल जगत से जुड़ी सेलिब्रिटीज ने घरेलू हिंसा पर लॉकडाउन लगाने की मांग की है। घर और ऑफिस में महिला सुरक्षा के लिए बने हैं कई अहम कानून

 

#lockdownondomesticviolence को सपोर्ट करते हुए सेलिब्रिटीज ने एक वीडियो तैयार किया है। इस वीडियो में सभी ने अपील की है कि अगर आपके घर में, या फिर पड़ोस में या फिर आपके साथ घरेलू हिंसा हो रही है तो चुप मत बैठिए। बल्कि रिपोर्ट दर्ज कराइए। सेलिब्रिटीज इस वीडियो के द्वारा घरेलू हिंसा पर लॉकडाउन लगाने की बात कह रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें: ग्रीन गैंग की महिलाओं ने घरेलू हिंसा और शराबखोरी के खिलाफ मुहिम छेड़कर कैसे बदली गांव की तस्वीर, जानें

इस वीडियो में विद्या बालन, अनुष्‍का शर्मा, विराट कोहली, माधुरी दीक्षित, साक्षी तनवर, फरहान अख्‍तर, दिया मिर्जा, करण जौहर, रोहित शर्मा, सुनील शेट्टी, सचिन तेंदूलकर आदि नजर आ रहे हैं। सभी वीडियो में बोल रहे हैं, 'यह समय है घरेलू हिंसा के खिलाफ बोलने का। हम महिलाओं से यही कहना चाहते हैं कि उनके साथ, उनके घर पर या पड़ोस में किसी के साथ घरेलू हिंसा हो रही है तो उसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। घरेलू हिंसा पर लॉकडाउन लगाएं।' मेट्रिमोनियल होम में क्या हैं आपके अधिकार, एक्सपर्ट से जानिए

 

महिला आयोग ने लॉकडाउन के दौरान हो रही घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए विशेष वॉट्सएप नंबर 07217735372 जारी किया है। यदि कोई भी महिला घरेलू हिंसा की शिकार है तो उसे यह सब सेहने ओर चुप बैठने की जरूरत नहीं है बल्कि वह इस नंबर पर वॉट्सऐप एलर्ट भेज सकती हैं। वर्कप्लेस और घर पर अन्याय के खिलाफ चुप्पी तोड़ो

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।