अंकशास्त्र में हर अंक का अलग महत्व और मतलब होता है। हर अंक एक अलग ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और हर जातक की जन्म तिथि के अनुसार उसका लकी नंबर भी अलग होता है।
अब तक हम अपनी सीरीज 'क्या कहता है अंक शास्त्र' में आपको अंक नंबर 7 के बारे में बता चुके हैं। इस बार हम आपको अंक 8 के बारे में बताएंगे। यह अंक जिस जातक का होता है, उसका व्यक्तित्व कैसा होता है और उसके लिए क्या शुभ और अशुभ होता है, यहां तक कि क्या उपाय करने से उसे अच्छे फल मिलते हैं? यह सभी कुछ हम आपको इस बार बताएंगे।
अंक 8 के बारे में विस्तार से जानकारी हमें न्यूमेरोलॉजिस्ट एवं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर शेफाली गर्ग ने दी है। वह कहती हैं, 'इस अंक के स्वामी शनि होते हैं। शनि देव के बारे में सभी जानते हैं, इनके प्रकोप से जीवन में बाधाएं आने लग जाती है। इसलिए 8 नंबर वालों के लिए यह कहा जा सकता है कि उनका जीवन आसान नहीं होता है। उन्हें हर चीज कठिनाई से ही हासिल होती है, यहां तक कि उनका खुद का स्वभाव भी जटिल होता है इसलिए इनके साथ निभा पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है।'
इसे जरूर पढ़ें- Numerology Predictions 2023 for Number 9: जानें नंबर 9 वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा ये साल
कैसा होता है 8 अंक वालों का स्वभाव?
- यह जातक थोड़े डोमिनेटिंग होते हैं और उन्हें अपने करीबियों को कंट्रोल में करके रखना पसंद होता है। आसान शब्दों में समझ लें कि जैसा यह चाहते हैं, वैसा यदि कोई कर देता है तो वो उनका फेवरेट हो जाता है और अगर इनके हिसाब से कोई न चले, उसे ये लोग खुद से दूर कर देते हैं।
- इन्हें विलासिता भरा जीवन पसंद होता है, मगर उन्हें इस तरह का जीवन जीने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इन्हें थाली में परोस कर सब कुछ नहीं मिलता है।
- ऐसे लोगों को भीड़ में भी अकेलापन लगता है और किसी को भी अपना बनाने में इन्हें बहुत वक्त लगता है। दरअसल, यह जल्दी निर्णय नहीं ले पाते हैं। हालांकि, इन लोगों को जल्दी किसी पर भरोसा नहीं हो पाता है।
- ऐसे लोग बहुत ज्यादा सोशल भी नहीं होते हैं और केवल अपने काम से ही उन्हें मतलब रहता है। दूसरों के काम में टांग अड़ाना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
- सबसे बड़ी बात यह है कि 8 नंबर वाले जातक अपनी बातें अपने मन के अंदर ही रखते हैं। अपनी बातों को दूसरों से शेयर करना इनके लिए मुश्किल होता है।
कैसा होता है 8 नंबर वालों का जीवन?
- 8 नंबर के जातकों का स्वामी शनि होता है और शनि को न्याय प्रिय बताया गया है। इसलिए इस अंक जातकों को न्याय करना भाता है। किसी के साथ गलत करने की इनकी मंशा कभी नहीं होती है।
- इनके अंदर लीडरशिप क्वालिटी बहुत अच्छी होती है और इसी कारण 8 अंक वाले जातकों की बात सब सुनते भी हैं और मान भी लेते हैं।
- ये जातक बहुत ज्यादा अनुशासन प्रिय होते हैं, इन्हें हर चीज सिस्टम से पसंद आती हैं।
- शनि एक ठंडा ग्रह है, इसलिए यह ठंडापन इन जातकों के स्वभाव में भी होता है। इन्हें रिश्तों की बहुत ज्यादा कदर नहीं होती है। बड़ी बात तो यह है कि ये लोग ज्यादा रिश्ते बनाते भी नहीं हैं।
- वैसे तो ये लोग जल्दी गुस्सा नहीं करते हैं, मगर इन्हें जब भी गुस्सा (गुस्से को कंट्रोल करने के लिए वास्तु टिप्स) आता है, तो इनके प्रकोप को झेल पाना मुश्किल होता है।

8 अंक वालों के लिए उपाय
- 8 अंक वालों को 9 अंक वालों से दूरियां बना कर रखनी चाहिए। 9 नंबर मंगल का प्रतिनिधित्व करता है और मंगल एवं सूर्य मित्र ग्रह हैं, वहीं सूर्य और शनि शत्रु ग्रह हैं। सूर्य का प्रतिनिधित्व 1 अंक करता है। ऐसे में 8 और 1 अंक भी शत्रु होते हैं। 8 अंक वालों की सबसे ज्यादा 8 या 5 अंक वालों से ही बनती है।
- 8 अंक वालों को सभी शुभ कार्य बुधवार, शुक्रवार और गुरुवार के दिन करने चाहिए। वहीं 8, 17 और 26 तारीख इनके लिए शुभ होती है।
- इस अंक के जातकों को हमेशा अपने पास नीले और काले रंग का सामान रखना चाहिए। यह रंग इस अंक के लिए अनुकूल होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।