herzindagi
bhagwan shiv stuti in hindi

भगवान शिव के इस स्तुति पाठ से निखरता है आपका टैलेंट

आज हम आपको भगवान शिव के एक ऐसे स्तुति पाठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके निरंतर पाठ से आपका टैलेंट निखरने लगता है। 
Editorial
Updated:- 2023-01-20, 16:08 IST

Bhagwan Shiv Ki Stuti: भगवान शिव को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं। उन्हीं में से एक है भगवान शिव की स्तुति। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें भगवान शिव का एक ऐसा स्तुति पाठ बताया है जिसके निरंतर जाप आपका टैलेंट, आपके अंदर की खूबी, आपकी खासियतें या आपके गुण आदि सभी निखरकर सामने आएंगे और आपको सफलता की ओर ले जाएंगे।

नटराज स्तुति पाठ (Nataraja Stuti Path)

bhagwan natraja

सत सृष्टि तांडव रचयिता नटराज राज नमो नमः। हेआद्य गुरु शंकर पिता नटराज राज नमो नमः।।

गंभीर नाद मृदंगना धबके उरे ब्रह्माडना नित होत नाद प्रचंडना नटराज (नटराज की मूर्ति रखने के नियम) राज नमो नमः।।

शिर ज्ञान गंगा चंद्रमा चिद्ब्रह्म ज्योति ललाट मां विषनाग माला कंठ मां नटराज राज नमो नमः।।

तवशक्ति वामांगे स्थिता हे चंद्रिका अपराजिता चहु वेद गाए संहिता।।

इसे जरूर पढ़ें: भारी शनि के कारण जीवन में घट सकती हैं ये गंभीर घटनाएं

नटराज स्तुति पाठ के लाभ (Nataraja Stuti Path Ke Labh)

lord natraja

  • नटराज स्तुति भगवान शिव (भगवान शिव का पाठ)के आनंद तांडव को दर्शाती है।
  • नटराज स्तुति के पाठ से मन आनंदित रहता है।
  • नटराज स्तुति के पाठ से किसी भी प्रकार का तनाव नहीं घेर पाता है।
  • नटराज स्तुति के पाठ से कला में निखार आता है।
  • नटराज स्तुति के पाठ से व्यक्ति के भीतर का टैलेंट बेहतरीन तौर पर निखरता है।
  • नटराज स्तुति के पाठ से आत्म विश्वास बढ़ता है और सफलता मिलती है।
  • नटराज स्तुति के पाठ से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
  • नटराज स्तुति के पाठ से मन में पसरा कैसा भी डर नष्ट हो जाता है।
  • नटराज स्तुति के पाठ से शत्रु का भी हृदय परिवर्तन हो जाता है।
  • नटराज स्तुति के पाठ से मानसिक बीमारियां नहीं घेरती हैं।
  • नटराज स्तुति के पाठ से जीवन में प्रेम का संचार होता है।
  • नटराज स्तुति के पाठ पति के साथ करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

इसे जरूर पढ़ें:बाप-बेटे से लेकर बॉस-एम्प्लोयी तक के रिश्ते को खराब कर सकते हैं ये ग्रह

नटराज स्तुति पाठ के नियम (Nataraja Stuti Path Ke Niyam)

lord nataraja

  • सर्व प्रथम स्नान करें और स्नान के बाद आसन लेकर बैठें।
  • भगवान शिव के नटराज रूप का ध्यान करें।
  • ध्यान के बाद नटराज स्तुति का पाठ शुरू करें।
  • पाठ संपूर्ण हो जाने के बाद भगवान शिव के समक्ष जल अर्पित करें।
  • आसन उठाकर अपनी जगह पर रख दें और भगवन को भोग लगाएं।
  • अंत में भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें।

यह विडियो भी देखें

तो ये था भगवान शिव का टैलेंट निखारने वाला स्तुति पाठ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।