herzindagi
Lord Krishna and maa yashoda interesting story

क्या था भगवान श्री कृष्ण का पूर्व जन्म में मां यशोदा से नाता?

भगवान श्री कृष्ण की लिलाएं कौन नहीं जानता हैं। वह पृथ्वीलोक पर कंस रूपी राक्षस का अंत करने के लिए जन्म लिए थे। इन्हें प्रेम से कान्हा कहते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-01-26, 03:00 IST

(lord krishna and maa yashoda interesting story) पौराणिक ग्रंथों में मां यशोदा को नंद की पत्नी कहा गया है। वहीं भागवत पुराण में देवकी के पुत्र भगवान श्री कृष्ण का जन्म देवकी के गर्भ से हुआ था। कंस से रक्षा करने के लिए वासुदेव जी ने कृष्ण को आधी रात में उन्हें मां यशोदा के घर गोकुल में छोड़ दिया। उसके बाद मां यशोदा ने ही उनका पालन पोषण किया। वहीं मान्यताओं के अनुसार बालक कृष्ण की लीलाओं के अनेक वर्णन देखने को मिलते हैं। अब ऐसे में क्या आप जानते हैं, पूर्व जन्म में भगवान श्रीकृष्ण का मां यशोदा से क्या संबंध था। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

श्रीकृष्ण का मां यशोदा से पूर्व जन्म का नाता (Sri Krishna's previous birth relation with mother Yashoda)

yashoda getty  sixteen nine

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां यशोदा पूर्व जन्म मां कौशल्या थी। ऐसा कहा जाता है कि कैकई द्वारा भगवान श्री राम को वनवास दिलाने पर जो 14 साल पुत्र का प्यार मां कौशल्या को नहीं मिला था। वहीं 14 साल मां यशोदा ने अगले जन्म में भगवान श्री कृष्ण को पाला। बात करें, मां कैकयी की, वह कैकयी थी। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण (श्री कृष्ण मंत्र) को जन्म दिया और 14 साल तक कारागर में रहीं। इस तरह मां कौशल्या ने अगले जन्म में मां यशोदा बनकर भगवान श्री कृष्ण का पालन पोषण किया था। 

भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं (Leelas of Lord Shri Krishna)

भगवान श्री कृष्ण ने कभी माखन लाल, ऊखल बंधन कर, गोचारण, गोवर्धन धारण आदि रासलीला कर अनेक लीलाओं से मां यशोदा को सुख प्रदान किया। 

इसे जरूर पढ़ें - Shri Krishna: ये हैं श्री कृष्ण के वो 5 जिंदा सबूत जिन्हें वैज्ञानिकों ने भी स्वीकारा

भगवान श्रीकृष्ण ने मां यशोदा को कराया विश्व दर्शन  (Lord Shri Krishna gave world view to Mother Yashoda)

Yashoda Krishna

कान्हा ने सोचा कि जब मां यशोदा मुझसे निश्छल प्रेम कर रही है, तो मुझे उनसे कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए। उनसे कपट नहीं करना चाहिए। एक बार की बात है कि भगवान श्रीकृष्ण ने मिट्टी को अपने मुख में पख लिया था। जो मां यशोदा ने देख लिया था। तब उन्होंने कान्हा को कहा कि कान्हा अपना मुख खोलो।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Lord Krishna Facts: मिथ्या है श्री कृष्ण के सोलह हजार विवाह की बात

तब जब भगवान श्री कृष्ण (श्री कृष्ण भोग) ने अपना मुख खोला, तो हैरान होकर बेहोश हो गई। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि कान्हा साक्षात परमात्मा हैं और उनके मुख में पूरा का पूरा ब्रह्मांड नजर आया। जब मां यशोदा को होश आया, तब उन्हें कुछ भई याद नहीं आया। इस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीला मां यशोदा को दिखाई। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।