UP के इन 6 रेलवे स्टेशन के बदले गए हैं नाम, जानिए पहले क्या कहलाते थे

योगी सरकार आए दिन उत्तर प्रदेश में बदलाव करते रहते हैं। कभी योगी जी शहरों का नाम बदलते है तो कभी कोई नया कानून लेकर आते हैं। ऐसे ही बीते दिनों से यह खबर चल रही है कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के कुछ रेलवे स्टेशन के नामों को बदल दिया है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन- किन रेलवे स्टेशन का नाम शामिल है।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है
मुगलसराय स्टेशन अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाता है। बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय का पार्थिव शरीर 11 फरवरी, 1968 को मुगलसराय जंक्शन पर ही मिला था। यही वजह है कि इस स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में जंक्शन का नाम बदला गया।
झांसी रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है
झांसी रेलवे स्टेशन का भी नाम बदल दिया गया है। झांसी उत्तर प्रदेश के पुराने जिलों में एक है. इसका नाम चंदेल राजाओं के राज में झांसी पड़ा और फिर पिछले कई सौ सालों से इसका यही नाम था। हालांकि अब इस स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई रख दिया गया है।
मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है
वाराणसी के मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम अब बदल गया है। अब इस स्टेशन का नाम बदलकर बनारस स्टेशन रखा गया है। यहां के लोग लंबे समय से चाह रहे थे कि इस रेलवे स्टेशन का नाम बदल जाएं।
रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है
रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सोनभद्र किया गया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में जिले के नाम से रेलवे स्टेशन करने का वादा किया था और एक साल बाद इस वादा को सरकार ने पूरा कर दिया था।
इसे भी पढ़ें- यूपी में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई
इलाहाबाद रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है
इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन रख दिया गया है। पहले इस जंक्शन का नाम इलाहाबाद हुआ करता था।
इसे भी पढ़ें- यूपी सरकार ने दोगुनी की विधवा पेंशन, जानें कितना मिलेगा फायदा
दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नया नाम क्या है
दांदूपुर रेलवे स्टेशन का नाम अब ' माँ बाराही देवी धाम हो गया है। रेलव स्टेशन से करीब पांच किमी दूर मां वाराही का धाम है। इससे आल्हा-ऊदल का भी जुड़ाव रहा है।यही कारण है कि इस स्टेशन का नाम बदला गया है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।