सिर्फ भारत ही नहीं इन देशों में हो चुकी है नोटबंदी

भारत में हुई नोटबंदी का दिन तो आपको याद ही होगा। नोटबंदी की घोषणा से देश में हलचल मच गई थी। काले धन के बढ़ जाने पर इस कदम को उठाया जाता है। 

 
these country has done demonetisation

आज हमारे पास 2 हजार रुपये का नोट है। यह नोट भारतवासी को 500 और 1000 रुपये की करेंसी पर लगे प्रतिबंध के बाद ही मिला थे। चाहे बैंकों के बाहर लंबी लाइन हो या लोगों के मन में आ रहे ढेर सारे सवाल, उस दिन को भुलाना थोड़ा मुश्किल है। भारत में साल 2016 में नोटबंदी हुई थी। आइए जानते हैं कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां, भारत से पहले नोटबंदी हो चुकी है।

नाइजीरिया (Nigeria)

demonetisation country

1984 में नाइजीरिया में मुहम्मदु बुहारी की सरकार थी। इस दौरान नाइजीरिया ने नई मुद्रा शुरू की और पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया। इस समय नाइजीरिया कर्ज में डूबा हुआ था और मुद्रास्फीति की मार झेल रहा था। हालांकि, यह देश इस फैसले को अच्छे से जमीन पर नहीं ला पाया था, जिस वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी।

उत्तर कोरिया (North Korea)

बता दें कि उत्तर कोरिया में 2010 में हुई नोटबंदी के कारण लोगों के पास भोजन और आश्रय नहीं रह गया था। किम-जोंग ने एक सुधार के मकसद से यह स्टेप लिया था, इन कारणों से एक कारण कालाबाजारी भी था।

म्यांमार (Myanmar)

1987 में म्यांमार की सेना ने काले बाज़ार पर अंकुश लगाने के लिए लगभग 80% मूल्य के पैसे को अमान्य कर दिया। इस निर्णय से आर्थिक व्यवधान उत्पन्न हुआ जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें कई लोग मारे गए।(ऐसे करें असली और नकली नोट की पहचान)

done demonetisation in ghana

घाना (Ghana)

1982 में टैक्स चोरी व भ्रष्टाचार रोकने के उद्देश्य से घाना ने वहां के 50 सेडी के नोटों को बंद कर दिया गया था। इस स्टेप ने सा सिर्फ लोगों का विश्वास कम हुआ था, साथ ही साथ बैंकिंग सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा था।

इसे भी पढ़ेंःबंद होंगे 2000 के नोट, क्या फिर से बनेंगे नोटबंदी जैसे हालात? जानिए इन्हें बदलने से जुड़ी सारी डिटेल्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP